OpenAI करेगी 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती, AI की तेज होती रेस में बड़ा फैसला

AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी अपने ऑपरेशंस को एक बड़ा धक्का देने की तैयारी में है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2026 09:45 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी कथित तौर पर अपने वर्कफोर्स को 8000 तक बढ़ाना चाहती है।
  • वर्तमान में OpenAI के पास 4500 कर्मचारी हैं।
  • भर्तियां 2026 के अंत तक पूरी किए जाने का प्लान।

OpenAI अपने वर्कफोर्स को बढ़ाने की योजना बना रही है।

OpenAI अपने वर्कफोर्स को बढ़ाने की योजना बना रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में सबसे आगे बने रहने के लिए कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। खबर है कि कंपनी वर्कफोर्स को दोगुना करने पर विचार कर रही है। ये भर्तियां 2026 के अंत तक पूरी किए जाने का प्लान कंपनी का बताया गया है। AI के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी अपने ऑपरेशंस को एक बड़ा धक्का देने की तैयारी में है जिससे यह AI की रेस में अन्य प्रतिद्वंदियों से आगे बनी रह सके। 

OpenAI ने अपने कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में किया है जब दुनियाभर में AI तेजी से पैर पसार रहा है। ऑटोमेशन बहुत तेजी से टेक्नोलॉजी में शामिल हो रहा है। OpenAI इस साल यानी 2026 के अंत तक वर्कफोर्स को दोगुना करने पर विचार कर रही है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में OpenAI के पास 4500 कर्मचारी हैं। कंपनी कथित तौर पर अपने वर्कफोर्स को 8000 तक बढ़ाना चाहती है। 

कंपनी अपने नए कर्मचारियों में से अधिकांश को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग, रिसर्च और सेल्स सहित प्रमुख डिपार्टमेंट में रखने की योजना बना रही है। जो कि कंपनी का व्यापक विकास का फॉर्मूला नजर आ रहा है। कंपनी का फोकस टेक्नीकल एम्बेस्डरशिप वाले पदों के लिए भर्ती करने पर बताया गया है। जिसकी मदद से वह बिजनेस को अधिक से अधिक AI इंटीग्रेशन के साथ आगे ले जा सकेगी जिसमें ChatGPT भी शामिल है। 

भर्तियों में तेजी की खबर ऐसे समय में आई है जब AI क्षेत्र में निवेश और प्रतिस्पर्धा में उछाल देखा जा रहा है। OpenAI को अपने लेटेस्ट फंडिंग दौर में लगभग 840 बिलियन डॉलर की वैल्यू हासिल हुई है। जिसमें SoftBank जैसे प्रमुख टेक्नोलॉजी प्लेयर्स और निवेशकों ने भाग लिया। ग्लोबल लेवल पर AI की होड़ तेज होने के साथ ओपनएआई का नियोजित विस्तार तेजी से विकसित हो रहे और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाजार में लीडरशिप को बनाए रखने के इरादे को दिखाता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.