NVIDIA के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensem Haung) ने GTC Berlin टेक इवेंट में छोटे-छोटे रोबोट्स को पेश किया।
माइक्रोडक एक ओपन-सोर्स रोबोट है।
Photo Credit: X/NVIDIA RTX Spark
NVIDIA ने हाल ही में बर्लिन में अपना टेक इवेंट GTC Berlin आयोजित किया था। इस इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensem Haung) के साथ उनकी मदद करते हुए एक ऐसा ग्रुप नजर आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल इवेंट में मुख्य भाषण के दौरान हुआंग के साथ छोटे-छोटे रोबोट नजर आए। माइक्रोडक कहलाने वाले ये छोटे-छोटे रोबोट खुद चलकर स्टेज पर आए थे और सब मिलकर हुआंग के आसपास एकत्रित हो गए। रोबोट्स ने हुआंग की सभी कमांड जैसे कि नीचे बैठने से लेकर, खड़े होने और लेटने आदि तक को फॉलो किया। रोबोट्स ने इन हरकतों ने प्रेजेंटेशन को ज्यादा मनोरंजक बनाया।
इन चार माइक्रोडक्स को हगिंग फेस और फ्रांस की पोलन रोबोटिक्स द्वारा मिलकर तैयार किया गया था। प्रत्येक रोबोट की लंबाई 10 इंच है और वजन 2 पाउंड (करीबन 900 ग्राम) से भी कम है। इवेंट के दौरान हुआंग ने सबसे पहले रोबोट्स से नीचे बैठने के लिए कहा और फिर खड़े होने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने रोबोट से कहा कि अब सोने का टाइम हो गया। इस दौरान तीन रोबोट्स तुरंत स्टेब पर लेट गए, लेकिन चौथा रोबोट सोने से पहले कुछ कदम स्टेज पर चला और उसके बाद वो भी लेट गया। हुआंग को भी रोबोट की इन हरकतों पर हंसी आई और फिर उन्हें फिर से खड़े होने के लिए कहा।
When @jensenhuang asks for a somersault, you deliver. 🦆 See how AI agents on NVIDIA RTX Spark help bring @huggingface's Microduck from simulation to the real world. https://t.co/W6qidApR2O
— NVIDIA RTX Spark (@NVIDIARTXSpark) October 21, 2026माइक्रोडक एक ओपन-सोर्स रोबोट है, जिसे उन स्टूडेंट्स और डेवलपर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो कि मशीन को नया फिजिकल स्किल सिखाना चाहते हैं, उन्हें बदलना चाहते हैं और अपना काम दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं। इन रोबोट्स को NVIDIA के Isaac लेब और Isaac Sim टूल के साथ-साथ न्यूटन का फिजिक्स इंजन का उपयोग करके तैयार किया गया है। रोबोट्स के स्टेज पर आने से पहले हुआंग ने एक वीडियो दिखाया था, जिसमें विस्तार से बताया गया कि कैसे एआई एजेंट ने माइक्रोडक को ट्रेन किया।
एआई एजेंट ने पहले एक ट्रेनिंग कोर्स डिजाइन किया और Isaac Sim का इस्तेमाल करके रोबोट के वर्चुअल वर्जन पर टेस्ट किया। उसके बाद मुख्य ट्रेनिंग का काम क्लाउड सर्वर पर किया गया। फिर फिजिकल रिजल्ट को रोबोट तक ट्रांसफर करने से पहले RTX Spark लैपटॉप पर चेक किया गया। रोबोट को प्रक्रिया समझाते हुए हुआंग ने कहा कि उन्हें RTX Spark पर तैयार किया गया था, NVIDIA के सुपरकंप्यूटर्स का इस्तेमाल करके क्लाउड पर ट्रेन किया गया और RTX Spark और डिजिटल ट्विन का इस्तेमाल करके उन्हें स्किल सिखाए गए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी