Facebook पर 1 करोड़ अकाउंट हो गए डिलीट, जानें क्या है वजह

Facebook पर फेक अकाउंट और स्पैम कंटेंट से निजात पाने के लिए करीब 1 करोड़ प्रोफाइल को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 09:09 IST
ख़ास बातें
  • मेटा Facebook पर फेक अकाउंट और स्पैम कंटेंट से निजात पाना चाहता है।
  • Meta ने स्पैमी कंटेंट से निपटने के लिए 1 करोड़ फेसबुक अकाउंट हटाए हैं।
  • Meta क्रिएटर्स के असली पोस्ट्स को बढ़ावा देना चाहती है।

Facebook पर AI कंटेंट काफी बढ़ गया है।

Photo Credit: Unsplash/dlxmedia.hu

Facebook पर फेक अकाउंट और स्पैम कंटेंट से निजात पाने के लिए करीब 1 करोड़ प्रोफाइल को हटा दिया गया है। Meta ने यह कदम स्पैमी कंटेंट से निपटने के लिए 2025 की पहली छमाही में उठाया है, जिसमें बड़े कंटेंट क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म से दूर का रास्ता दिखाया गया है। Meta इस कदम से फेसबुक फीड को ज्यादा प्रासंगिक और प्रामाणिक बनाना चाहती है। इससे स्पैमी एक्टिविटी में शामिल अकाउंट्स जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग करके बनाए गए कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें हटाया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 


Meta ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि इस पहल के तहत Meta क्रिएटर्स के असली पोस्ट्स को बढ़ावा देना चाहती है, जिसके लिए और भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। Facebook ने करीब 5 लाख अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जिन्हें अप्रमाणिक व्यवहार और स्पैम में शामिल पाया गया था। इसके तहत उनके कमेंट्स को कम किया गया और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को भी सीमित किया गया। इसका उद्देश्य इन अकाउंट्स के लिए अपने पोस्ट के जरिए कमाई करना मुश्किल बनाना है।

Meta ने बताया कि कोई कंटेंट अप्रमाणिक तब होता है जब ऑरिजनल क्रिएटर को क्रेडिट दिए बिना फोटो या वीडियो का दोबारा उपयोग किया जाता है। मेटा ने कहा कि अब उसके पास ऐसी टेक्नोलॉजी है जो डुप्लिकेट वीडियो का पता लगाएगी और उस कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को सीमित करेगी।
Advertisement
 


Meta द्वारा AI में अपने निवेश को बढ़ाने के साथ ही स्पैम और अप्रमाणिक कंटेंट के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने सोमवार को घोषणा की कि वे अगले साल कंपनी के पहले सुपरक्लस्टर को ऑनलाइन लाने के लिए AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च करेंगे।
Advertisement

सिर्फ फेसबुक ने ही स्पैम कंटेंट पर कड़े कदम नहीं उठाए हैं, बल्कि यूट्यूब ने भी एआई और स्पैम कंटेंट के चलते अपने मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव किए हैं। AI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर कंटेंट क्रिएशन आसान बना रहा है। अन्य प्लेटफॉर्म भी सोशल मीडिया पर स्पैमी, लो क्वालिटी वाले कंटेंट की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं।

Facebook पर कितने अकाउंट डिलीट हुए हैं?

Facebook पर फेक अकाउंट और स्पैम कंटेंट से निजात पाने के लिए करीब 1 करोड़ प्रोफाइल को हटा दिया गया है।

Facebook अकाउंट डिलीट क्यों हुए हैं?

Meta इस Facebook फीड को ज्यादा प्रासंगिक और प्रामाणिक बनाने के लिए अकाउंट को डिलीट किया है।

स्पैम अकाउंट पर क्या कदम उठाए हैं?

Facebook ने करीब 5 लाख अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जिन्हें अप्रमाणिक व्यवहार और स्पैम में शामिल पाया गया था। इसके तहत उनके कमेंट्स को कम किया गया और कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को भी सीमित किया गया है।

फेसबुक पर अप्रमाणिक कंटेंट क्या होता है?

Meta ने बताया कि कोई कंटेंट अप्रमाणिक तब होता है जब ऑरिजनल क्रिएटर को क्रेडिट दिए बिना फोटो या वीडियो का दोबारा उपयोग किया जाता है। मेटा ने कहा कि अब उसके पास ऐसी टेक्नोलॉजी है जो डुप्लिकेट वीडियो का पता लगाएगी और उस कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन को सीमित करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.