AI सुपरपावर रैंकिंग में अमेरिका टॉप पर, लेकिन भारत ने चीन को पछाड़ा

TRG की नई AI रैंकिंग में भारत ने चीन को पछाड़ते हुए 6th पोजिशन हासिल की। इंडिया के पास 1.2M H100 equivalents की AI कंप्यूटिंग पावर है, जबकि चीन 400K पर अटक गया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • TRG Data Centers की रिपोर्ट में इंडिया 6th और चीन 7th स्थान पर रहा
  • इंडिया की AI पावर 1.2M H100 equivalents तक पहुंची
  • चीन के पास ज्यादा clusters और chips, लेकिन AI कंप्यूट पावर में भारत आगे

अमेरिका अभी भी 39.7M H100 इक्विवेलेंट और 19.8K MW कैपेसिटी के साथ टॉप पर

Artificial Intelligence की रेस अब सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि ये देशों की पावर और डॉमिनेंस दिखाने का नया पैमाना बन चुकी है। TRG Data Centers की ताजा रिसर्च ने साफ कर दिया है कि 2025 तक भारत ने AI पावर में चीन को पछाड़कर 6th पोजिशन हासिल कर ली है। यही नहीं, इस रिपोर्ट में अमेरिका, UAE और सऊदी अरब जैसे देश टॉप पर हैं, लेकिन सबसे बड़ी सरप्राइजिंग एंट्री रही इंडिया की, जिसने पहली बार China को पीछे छोड़ दिया।

TRG ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में AI सुपरपावर्स की रैंकिंग शेयर की। इसमें भारत भी मौजूद है और टॉप 10 देशों में शामिल है। ये लिस्ट सिर्फ सुपरकंप्यूटर्स की संख्या या पावर पर आधारित नहीं है। इसके लिए चार बड़े फैक्टर्स को जोड़ा गया AI Supercomputing Power, यानी H100 इक्विवेलेंट और उनकी कुल पावर कैपेसिटी (MW)। AI Companies Activity, यानी कितनी AI कंपनियां एक्टिव हैं, AI Workforce Engagement, यानी कितने लोग AI में इन्वॉल्व हैं और Government AI Readiness Index, यानी सरकार AI को लेकर कितनी तैयार है।

इसमें 746 AI क्लस्टर्स का डेटा लिया गया है, जिसमें प्रोसेसर टाइप, कंप्यूटिंग कैपेसिटी, पावर और सेक्टर ओनरशिप तक शामिल था।

अगर रॉ कंप्यूटर पावर को देखा जाए तो चीन के पास इंडिया से ज्यादा क्लस्टर (230 बनाम 8) और ज्यादा AI चिप्स भी हैं। लेकिन उसकी कुल AI पावर सिर्फ 400K H100 इक्विवेलेंट रही, जबकि इंडिया की AI कंप्यूटिंग पावर 1.2M H100 इक्विवेलेंट्स तक पहुंच चुकी है। यही नहीं, इंडिया ने गवर्नमेंट रेडीनेस और AI इकोसिस्टम डेप्थ में भी बढ़त बनाई। इसीलिए फाइनल रैंकिंग में India 6th और China 7th पायदान पर है।

अमेरिका अभी भी 39.7M H100 इक्विवेलेंट और 19.8K MW कैपेसिटी के साथ सबसे बड़ा AI सुपरपावर बना हुआ है। UAE और सऊदी अरब ने टॉप 3 में जगह बनाई, जबकि South Korea, France और फिर India उसके बाद आते हैं। आखिरी पायदान पर रहते हुए Germany टॉप-10 को पूरा करता है।

Advertisement

TRG की यह रिपोर्ट बताती है कि AI इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल निवेश $200B तक पहुंच चुका है और हर देश सुपरकंप्यूटिंग पावर बनाने में लगा है। ऐसे में इंडिया का टॉप-6 में आना ये दिखाता है कि आने वाले सालों में देश AI की ग्लोबल स्ट्रैटेजी में और बड़ा रोल निभाने का दमखम रखता है।

TRG की AI रैंकिंग कैसे निकाली गई?

TRG ने 746 AI clusters का डेटा लेकर कंप्यूट पावर (H100 equivalents), पावर कैपेसिटी, AI कंपनियों की संख्या, वर्कफोर्स एंगेजमेंट और गवर्नमेंट रेडीनेस को आधार बनाया।

इंडिया चीन से आगे कैसे निकल गया?

भले ही चीन के पास ज्यादा clusters और chips हैं, लेकिन इंडिया की कंप्यूट पावर (1.2M H100 equivalents) तीन गुना ज्यादा रही। साथ ही इकोसिस्टम और रेडीनेस में भी इंडिया आगे रहा।

Advertisement

इस रिपोर्ट में टॉप-3 कौन से देश हैं?

अमेरिका (39.7M H100 equivalents), UAE (23.1M) और सऊदी अरब (7.2M) टॉप-3 AI सुपरपावर बने।

इंडिया के पास कितनी AI पावर और क्लस्टर्स हैं?

इंडिया के पास 8 clusters, 493K AI chips और 1.2M H100 equivalents की कंप्यूटिंग पावर है।

Global AI निवेश कितना पहुंच चुका है?

रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर में ग्लोबल निवेश $200B से ज्यादा हो चुका है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.