Nano Banana 2 क्या है?, गूगल का अपग्रेडेड AI इमेज टूल इंटरनेट पर छाया

Google DeepMind ने एक बड़ा अपडेट Nano Banana 2 जारी कर दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Nano Banana 2 एक ज्यादा रिफाइन मॉडल बनकर आया है।
  • Nano Banana 2 में 4K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।
  • Nano Banana 2 में स्टूडियो ग्रेड कंट्रोल शामिल किए गए हैं।

Nano Banana Pro एक ज्यादा रिफाइन मॉडल है।

Photo Credit: Google Gemni

Google DeepMind ने एक बड़ा अपडेट Nano Banana 2 जारी कर दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से छा रहा है, जिसे Nano Banana Pro के नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा नैनो बनाना मॉडल की जबरदस्त सफलता के बाद Google ने अब Gemini 3 Pro आर्किटेक्चर पर बेस्ड एक ज्यादा रिफाइन और पावरफुल वर्जन उतारा है। इसमें स्टूडियो क्वालिटी वाले विजुअल्स, मल्टी लैंग्वेज टेक्स्ट रेंडरिंग और गूगल सर्च सेग्लोबल इंफॉर्मेशन क्रिएटर के लिए बेहतर टूल बन सकता है। आइए जानते हैं कि यह टूल अपने पिछले वर्जन से कितना अलग है।

क्या है Nano Banana 2

गूगल वर्कस्पेस अपडेट के अनुसार, Nano Banana 2 या Nano Banana Pro नेक्स्ट जेन का इमेज जनरेशन और एडिटिंग मॉडल है। यह हाई 2K और 4K रेजॉल्यूशन, एडवांस एडिटिंग कंट्रोल और इमेज में क्लैरिटी प्रदान करता है। साफ शब्दों में बताएं तो यूजर्स मॉडल को इलायची चाय के बारे में एक इन्फोग्राफिक बनाने के लिए प्रॉम्प्ट कर सकता है, जिसमें असल दुनिया के फैक्ट, स्टेब बाय स्टेब विजुअल और मल्टी लैंग्वेज टेक्स्ट शामिल हों। यह मॉडल दुनिया भर की जानकारी के लिए Google सर्च का उपयोग करता है, जिससे यह विजु्अल बनाते हुए रियल टाइम का डाटा जैसे कि मौसम आदि को शामिल कर सकता है। Nano Banana 2 को कई प्लेटफॉर्म पर Gemini ऐप, Google Ads, Google Workspace और एंटरप्राइज API में रोल आउट किया जा रहा है। Google का कहना है कि इस वर्जन में बिल्ट इन सिंथआईडी वॉटरमार्क भी हैं जो इमेज को AI-जनरेटेड के तौर पर वाटरमार्क करते हैं।

Nano Banana 2 पिछले मॉडल से कितना है अलग

Nano Banana 1 यानी कि पिछले मॉडल ने अपनी फास्ट इमेज-एडिटिंग सुविधा और मीम जैसे फिगरिन से सभी को हैरान कर दिया था। वहीं Nano Banana 2 एक ज्यादा रिफाइन मॉडल बनकर आया है। इसमें 4K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट और लाइट, डेप्थ और कंपोजिशन पर स्टूडियो ग्रेड कंट्रोल शामिल किए गए हैं।

पिछले वर्जन में जहां इमेज में टेक्स्ट अक्सर अजीब होता था या साफ नहीं नजर आता था, लेकिन Nano Banana 2 टाइपोग्राफी और मल्टी लैंग्वेज टेक्स्ट को प्रोफेशनल तरीके से मैनेज करता है। एडवांस मॉडल रियल वर्ल्ड के रेफ्रेंस के मामले में इमेज बनाने के लिए Google सर्च को इंटीग्रेट करता है, जो पिछले वर्जन में नहीं था। मल्टी-इमेज इनपुट और रेफ्रेंस स्टाइल कंट्रोल के साथ प्रो वर्जन ब्रांडिंग और प्रोफेशनल वर्कफ्लो के लिए बेहतर है। Nano Banana 2 ज्यादा प्रोफेशनल तौर पर तैयार है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.