YouTube अकाउंट हैक हो गया? Google का नया AI टूल करेगा क्रिएटर्स की मदद, जानें

Google new AI tool : नया टूल अभी चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए ही आया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • गूगल का नया टूल करेगा यूट्यूबर्स की मदद
  • हैक अकाउंट दोबारा हासिल करने में मिलेगी मदद
  • चुनिंदा कंटेंट क्रिएटर्स के लिए लाया गया टूल

YouTube हेल्‍प सेंटर के जरिए नए टूल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

YouTube New AI tool : यूट्यूब (Youtube) की पॉपुलैरिटी हाल के कुछ साल में रिकॉर्ड बढ़ी है। करोड़ों की तादात में कंटेंट क्रिएटर्स इस प्‍लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं। सब्‍सक्राइबर्स और व्‍यूज के दम पर वह यूट्यूब से अच्‍छी कमाई भी करते हैं। हालांकि यह मेहनत का काम है और यूट्यूबर्स को कई साल लग जाते हैं मुकाम तक पहुंचने में। सोचिए क‍ि अगर इतनी आगे तक पहुंचने के बाद किसी यूट्यूबर का अकाउंट हैक हो जाए। उसके चैनल का नाम कोई बदल दे। वह अपने पासवर्ड तक पहुंच को खो दे और दोबारा अकाउंट हासिल ना कर पाए, तो क्‍या होगा? यह परेशानी भारत समेत दुनियाभर के यूट्यूबर्स के सामने आ रही है। गूगल ने इस परेशानी का हल एक एआई-पावर्ड टूल के रूप में पेश किया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने नया AI-पावर्ड टूल पेश किया है। यह टूल क्रिएटर्स को उनके हैक किए गए YouTube अकाउंट को जल्‍द हासिल करने में मदद कर सकता है। 
 

कैसे काम करता है नया यूट्यूब AI टूल 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर यूजर को लगता है कि उसका अकाउंट हैक हो गया है, तो वह YouTube हेल्‍प सेंटर के जरिए नए टूल का इस्तेमाल कर सकता है। टूल को यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। कहा जा रहा है कि यह अकाउंट रिकवरी में मदद करेगा। 

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल का नया एआई-बेस्‍ड चैटबॉट असिस्‍टेंट यूट्यूबर्स को गाइड करता है, जिससे वह अपने अकाउंट को दोबारा से एक्‍सेस कर पाते हैं। 
Advertisement

फ‍िलहाल यह टूल अंग्रेजी में उपलब्‍ध है और हेल्‍प सेंटर से एक्‍सेस किया जा सकता है। गूगल के मुताबिक फ‍िलहाल टूल को चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए लाया गया है। बाद में यह सभी के लिए आ जाएगा। 
 

यूट्यूब अकाउंट हैक होने पर क्‍या करें 

क्‍योंकि अभी यह एआई टूल सभी क्रिएटर्स के लिए नहीं आया है, ऐसे में अगर आपका अकाउंट हैक हो गया है तो आप यूट्यूब सपोर्ट टीम से सोशल मीडिया के जरिए मदद ले सकते हैं। एक्‍स पर @TeamYouTube को मैसेज भेजकर अपनी परेशानी बता सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.