Barbie Box Trend: क्या है यह वायरल ट्रेंड, AI से खुद की फोटो को कैसे बनाएं डिजिटल डॉल? यहां जानें

Barbie Box ट्रेंड असल में उस समय तेजी से वायरल हुआ जब AI इमेज जनरेशन टूल्स जैसे DALL·E, Midjourney, Remini और ChatGPT को यूजर्स ने एक मजेदार आइडिया के साथ मिलाया, जिसमें उन्होंने खुद को एक Barbie डॉल बॉक्स में देखना चाहा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2025 18:14 IST
ख़ास बातें
  • इस ट्रेंड ने ना सिर्फ सोशल मीडिया की फीड्स को गुलाबी रंग से भर दिया है
  • DALL·E, Midjourney, Remini और ChatGPT आदि से बना सकते हैं तस्वीरें
  • अपनी तस्वीरों को अपलोड कर प्रॉम्प्ट के जरिए बना सकते हैं Barbie Box फोटो

Photo Credit: Instagram (sarahbrittany_, ayla.the.boxer, abby.geter)

क्या आपने हाल ही में इंस्टाग्राम या TikTok पर किसी को Barbie बॉक्स में पोज करते देखा है? नहीं, हम असली डॉल की बात नहीं कर रहे, ये है AI की दुनिया में वायरल हो रहा Barbie Box Trend, जिसमें लोग खुद की फोटो को एक डिजिटल Barbie या एक्शन फिगर के स्टाइल में कन्वर्ट कर रहे हैं।

इस ट्रेंड ने ना सिर्फ सोशल मीडिया की फीड्स को गुलाबी रंग से भर दिया है, बल्कि ये बताता है कि कैसे जनरेटिव AI अब क्रिएटिव एक्सप्रेशन का नया टूल बन चुका है।
 

क्या है ये ट्रेंड और कैसे शुरू हुआ?

Barbie Box ट्रेंड असल में उस समय तेजी से वायरल हुआ जब AI इमेज जनरेशन टूल्स जैसे DALL·E, Midjourney, Remini और ChatGPT को यूजर्स ने एक मजेदार आइडिया के साथ मिलाया, जिसमें उन्होंने खुद को एक Barbie डॉल बॉक्स में देखना चाहा।

Barbie फिल्म की पॉपुलैरिटी के बाद इस ट्रेंड को और बूस्ट मिला, जहां लोगों ने अपने प्रोफेशन, पर्सनैलिटी या स्टाइल के हिसाब से खुद का Barbie वर्जन बनाना शुरू किया।
 

कैसे बनाएं खुद का Barbie Box, बिना डिजाइन सीखे?

  • AI इमेज जनरेशन टूल चुनें, जैसे ChatGPT + DALL·E या Remini App
  • अपनी फोटो अपलोड करें, एक क्लियर फ्रंट फेसिंग पिक
  • AI को प्रॉम्प्ट दें, जैसे "Create a Barbie-style boxed doll of a fashion designer wearing black boots, with pink background, holding a sketchbook" (यह केवल एक उदाहरण है)
  • इमेज जनरेट करें और शेयर करें, आप चाहें तो आउटपुट को एडिट भी कर सकते हैं
 

कौन-कौन से टूल्स से बना सकते हैं ये डिजिटल Barbie Box?

  • ChatGPT + DALL·E: अगर आप थोड़ा क्रिएटिव प्रॉम्प्टिंग जानते हैं, तो ChatGPT से अपनी फोटो का डिस्क्रिप्शन बनाकर DALL·E से एकदम कस्टम AI Barbie इमेज बनवा सकते हैं।
  • Remini App: मोबाइल यूज़र्स के लिए सबसे आसान ऑप्शन। Remini के अंदर Barbie/Ken फेस ट्रांसफॉर्मेशन फिल्टर मौजूद हैं।
  • BaiRBIE.me: एक सिंपल वेब टूल जहां आप सिर्फ फोटो अपलोड करके रेडीमेड Barbie Box इमेज जनरेट कर सकते हैं।
  • Snapchat: इसमें आपको AR फिल्टर के रूप में Barbie बॉक्स स्टाइल मिल जाता है, जो इंस्टेंट इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए परफेक्ट है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Barbie, Barbie Box Trend, How to Make Barbie Box Trend, AI
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.