'18 महीने के भीतर AI खत्म कर देगा लाखों नौकरियां!' इस बिजनेसमैन ने बताई वजह

अनुमान है कि अमेरिका में 7 करोड़ व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से 20-50% आने वाले वर्षों में अपनी नौकरी खो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 17:35 IST
ख़ास बातें
  • AI की क्षमता आने वाले समय में नौकरियों को खत्म करने वाली है- एक्सपर्ट
  • मध्य-करियर वाले कार्यालय कर्मचारियों पर होगा सबसे ज्यादा असर
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर होगा।

लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स आने वाले समय में एआई के चलते खत्म हो सकती हैं।

AI Job Impact: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नौकरियों पर प्रभाव को लेकर चारों तरफ चर्चा है। कई टेक दिग्गज मान चुके हैं कि AI जाहिर तौर पर लोगों की नौकरियां खाने वाला है। इनमें लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स भी होंगीं। अब एक ऐसा ही बयान Andrew Yang की ओर से आया है। एंड्रयू अमेरिका के आंत्रप्रिन्योर हैं और पूर्व में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं। यांग ने कहा है कि आने वाले 12 से 18 महीनों में AI के कारण लाखों लोगों की नौकरियां जाने वाली हैं। 

अमेरिकी बिजनेसमैन एंड्रयू यांग की ओर से एक चौंकाने वाला बयान आया है जो नौकरियों पर AI के प्रभाव के बारे में है। एंड्रयू यांग ने कहा है कि लाखों व्हाइट कॉलर जॉब्स आने वाले समय में एआई के चलते खत्म हो जाएंगीं। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, यांग ने बयान में कहा कि उन्होंने इसका नमूना देखा है। उनके परिवार में किसी ने AI से वेबसाइट संबंधी एक प्रोजेक्ट पूरा करवाया। यह चंद मिनटों में ही पूरा कर लिया गया जबकि किसी डिजाइनर, या किसी कंपनी से यह करवाया होता तो उसमें कई दिनों का समय लग सकता है। उन्होंने इशारा दिया कि AI की यह चौंकाने वाली क्षमता आने वाले समय में नौकरियों को खत्म करने वाली है। 

Advertisement

यांग के मुताबिक, आने वाले थोड़े ही समय के भीतर एआई उन कार्यों को स्वचालित कर देगा जो वर्तमान में मध्य-करियर वाले कार्यालय कर्मचारियों, कॉल सेंटर कर्मचारियों, मार्केटर्स, कोडर्स और अन्य पेशेवरों लोगों द्वारा किए जाते हैं। इससे व्हाइट कॉलर जॉब्स का बड़े पैमाने पर विघटन होगा। यांग का अनुमान है कि अमेरिका में 7 करोड़ व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से 20-50% आने वाले वर्षों में अपनी नौकरी खो सकते हैं। वजह है, AI टूल डेटा विश्लेषण, रिपोर्ट लेखन, कोडिंग और कस्टमर सर्विस जैसे कामों को बखूबी संभाल सकते हैं। 

नौकरियां खत्म होंगीं तो ग्राहकों द्वारा खर्च भी घटेगा। इससे हाउसिंग मार्केट डाउन होगी, टैक्स रिवेन्यू घटेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर इसका व्यापक असर होगा। यांग ने कहा कि आने वाले समय में एक यूनिवर्सल आय, री-ट्रेनिंग प्रोग्राम, AI कंपनियों पर टैक्स लगाने जैसे कदम उठाने से AI के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.