Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस, रेंडर्स लीक, जानें कैसी होगी स्मार्टवॉच

Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच की हाई-रेजॉल्यूशन राउंड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi Watch 2 Pro में बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 होगा।
  • Xiaomi Watch 2 Pro eSIM कनेक्टिविटी प्रदान कर सकती है।

Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Photo Credit: MySmartPrice

Xiaomi आने वाले महीनों में कथित तौर पर कुछ स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकता है। हाल ही में एक लीक से आगामी Xiaomi Watch S3 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चला था। अब MySmartPrice के माध्यम से रिपोर्ट में Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर के एक साथ सामने आए हैं। यहां हम आपको Xiaomi Watch 2 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस


लीक हुए रेंडर के आधार पर Xiaomi अपनी आगामी स्मार्टवॉच में सर्कुलर डिजाइन प्रदान कर रही है जो Xiaomi Watch 2 में देखे गए सर्कुलर डिजाइन से अलग है। यह नई स्मार्टवॉच कम से कम दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आएगी।

पहला ऑप्शन ब्राउन लेदर स्ट्रैप के साथ एक सिल्वर बॉडी वाला है, जबकि दूसरे ऑप्शन में एक ब्लैक स्ट्रैप के साथ ब्लैक एस्थेटिक डिजाइन है। स्मार्टवॉच के साइड में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन वाले दो बटन मिलेंगे। स्मार्टवॉच की बॉडी स्टेनलेस स्टील से तैयार की गई है जो कि लेदर स्ट्रैप वर्जन के लिए पॉलिश फिनिश और ब्लैक वेरिएंट के लिए ब्रश गन-मेटल फिनिश प्रदान करेगी।

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच की हाई-रेजॉल्यूशन राउंड AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन फीचर होगा और यह खास वॉच फेस ऑप्शन प्रदान करेगी। इसके अलावा स्मार्टवॉच के ब्लूटूथ और 4जी एलटीई वर्जन उपलब्ध होंगे। हेल्थ फीचर्स के मामले में इस स्मार्टवॉच में बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग और SpO2 ट्रैकिंग मिलेगी। इसके अलावा Xiaomi वॉच्स में मिलने वाले सामान्य स्पोर्ट्स मोड शामिल होंगे।

यह स्मार्टवॉच इससे पहले IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर M2233W1 के साथ नजर आई थी। यह eSIM कनेक्टिविटी प्रदान कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Wear OS 3 पर काम कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम का यह ऑप्शन शाओमी की पिछली स्मार्टवॉच, Mi Watch के जैसा है, जिसे नवंबर 2019 में पेश किया गया था। इस स्मार्टवॉच में Google Wear OS का भी इस्तेमाल किया गया था।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. ₹22,000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung का ये स्मार्टफोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  2. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  3. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  4. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  5. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  6. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
  7. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  8. लौट रहा है Nokia Lumia? Microsoft से ट्रेडमार्क खरीदने की तैयारी में HMD!
  9. iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
  10. ग्रहों की लिस्ट में जुड़ा एक नया नाम! बिना खोजे ही NASA को मिला Beta Pictoris d
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.