Xiaomi Watch 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, लॉन्च से पहले जानें कैसी होगी स्मार्टवॉच

Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 की सर्कुलर शेप वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Watch 2 Pro के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 269 यूरो होगी।
  • Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 की सर्कुलर शेप वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi Watch 2 Pro में 495mAh की बैटरी दी जाएगी।

Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

Photo Credit: MySmartPrice

Xiaomi ग्लोबल बाजार में 26 सितंबर को Xiaomi 13T सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने यह भी कंफर्म किया है कि 13T सीरीज के साथ Watch 2 Pro स्मार्टवॉच भी लॉन्च की जाएगी। Arsene Lupin के सौजन्य से एक नई लीक में वॉच 2 प्रो के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको इस वॉच के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Watch 2 Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो हालिया लीक के अनुसार, Xiaomi Watch 2 Pro के वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 269 यूरो (लगभग 23,787 रुपये) होगी, जबकि इसके LTE वेरिएंट की कीमत 329 यूरो (लगभग 29,093 रुपये) होगी।


Advertisement
Xiaomi Watch 2 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


नई लीक के अनुसार, Xiaomi Watch 2 Pro में 1.43 की सर्कुलर शेप वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। डिवाइस का डायमीटर 46mm है। इस वॉच में Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो Watch 2 Pro में 495mAh की बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टवॉच MIUI वॉच बेस्ड Wear OS के साथ प्रीलोडेड आएगी, जिसमें प्ले स्टोर, गूगल मैप्स, गूगल वॉलेट और NFC के जरिए कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा मिलेगी। हालिया लीक के अनुसार, आगामी वॉच में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी।

Watch 2 Pro में वॉयस कॉलिंग,मैसेज और एजेंडा मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स ट्रैकिंग, बॉडी कंपोजिशन एनालेसेस, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग, कैमरा कंट्रोल, वैदर अपडेट, वॉयस रिकॉर्डिंग, एयर प्रेशर मैनेजमेंट और कंपास जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5 एटीएम वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक स्टेनलेस-स्टील बिल्ड और एक लैदर स्ट्रेप मिलेगी। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Watch 2 Pro एलटीई कनेक्टिविटी, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, रबर स्ट्रैप और 72 घंटे तक की बैटरी लाइफ को भी सपोर्ट करेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.