Xiaomi Watch 2 स्मार्टवॉच 32GB स्टोरेज, 65 घंटे बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 फरवरी 2024 09:18 IST
ख़ास बातें
  • इसमें Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट मिलता है।
  • साथ में 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है।

Xiaomi Watch 2 में Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Xiaomi Watch 2 को MWC 2024 में पेश कर दिया है। कंपनी की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल के साथ आती है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi Watch 2 Pro से यह थोड़ी अलग बताई गई है। Xiaomi Watch 2 में एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Watch 2 price

Xiaomi Watch 2 की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,800 रुपये) है। स्मार्टवॉच को ब्लैक, और सिल्वर कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। 
 

Xiaomi Watch 2 specifications

Xiaomi Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें रोटेटिंग क्राउन बटन कंपनी ने नहीं दिया है जैसा कि Watch 2 Pro में देखने को मिलता है। उसकी बजाए इसमें राइट साइड में दो बटन दिए गए हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 12 चैनल वाली एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल को भी ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें फीमेल्स के लिए भी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मौजूद है। 

स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। आउटडोर एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए इसमें बिल्ट-इन जीपीएस मिलता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह WearOS पर रन करती है। इसमें 200 से ज्यादा थर्ड पार्टी ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। इमरजेंसी के लिए इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें हैंड्स फ्री का ऑप्शन भी है। 495mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आने वाली ये स्मार्टवॉच 65 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.