Xiaomi ने वीडियो कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच MiTu Watch U1 Pro की लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स

इसमें 950mAh बैटरी है जो कि लम्बा बैकअप दे सकती है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 11:23 IST
ख़ास बातें
  • इसमें AliPay पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें 950mAh बैटरी है जो कि लम्बा बैकअप दे सकती है।
  • स्क्रीन पर 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

MiTu Children’s Phone Watch U1 Pro में WeChat, QQ जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने वियरेबल सेगमेंट में बच्चों के लिए एक खास स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसे MiTu Children's Phone Watch U1 Pro कहा गया है। स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जो अन्य स्मार्टवॉच में नहीं मिलते हैं। मसलन इसमें वीडियो कॉलिंग फीचर है जिसके माध्यम से इससे वीडियो कॉल भी की जा सकती है। इसमें डिक्शनरी फीचर है जिसमें सर्च किया जा सकता है, और साथ ही सवालों के जवाब भी ये देती है। कंपनी ने इसमें बिल्ट इन XiaoAI फीचर दिया है जिससे यह और ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

MiTu Children's Phone Watch U1 Pro price

Xiaomi MiTu children's watch U1 Pro को कंपनी ने फिलहाल चीन में लॉन्च (via) किया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 11,300 रुपये) है। यह येलो कलर में आती है। इसके अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। 
Advertisement
 

MiTu Children's Phone Watch U1 Pro Features

MiTu Children's Phone Watch U1 Pro में WeChat, QQ जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। यानी सोशल मीडिया फीचर भी इसमें मिल जाता है। इसके अलावा खास बात ये भी है कि स्मार्टवॉच में AliPay पेमेंट सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है जिससे यह पेमेंट करने के काम भी आ सकती है। कॉलिंग के लिए यह वीडियो, और वॉयस कॉल दोनों को ही सपोर्ट करती है। इसमें 950mAh बैटरी है जो कि लम्बा बैकअप दे सकती है। 

कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 20 मीटर तक पानी में आसानी से खराब नहीं होती है। इसमें 4G नेटवर्क कनेक्टिविटी मिलती है। स्मार्टवॉच में 4 जीबी रैम दी गई है। जैसा कि बताया गया है, इसमें वीडियो कॉलिंग भी है, जिसके लिए स्क्रीन पर 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं, इस कैमरा में वाइड एंगल फीचर भी है। यह एनसाइक्लोपीडिया सपोर्ट के साथ आती है। जिससे यहां सवालों के जवाब भी ढूंढे जा सकते हैं। साथ ही डिक्शनरी सर्च भी इसमें किया जा सकता है। अन्य फीचर्स में स्मार्टवॉच के अंदर अलार्म रिमाइंडर है। इसके अलावा इंग्लिश, चीनी भाषाओं के लिए इसमें वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  2. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  4. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  5. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  6. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  7. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  9. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  10. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.