45 घंटे प्लेबैक टाइम के साथ Wings Phantom 550 गेमिंग TWS ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

इयरबड्स में कस्टमाइज किया जा सकने वाले इक्वेलाइजर फीचर है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 10:49 IST
ख़ास बातें
  • Wings Phantom 550 TWS कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करते हैं
  • इनको कंपनी ने IPX5 रेट किया है
  • इनमें 50ms की लो-लेटेंसी दी गई है

Wings Phantom 550 TWS गेमिंग इयरबड्स में 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं।

ऑडियो एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी Wings की ओर से भारत में नए Phantom 550 TWS Gaming Earbuds को लॉन्च किया गया है। इयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। इनका खास फीचर इनका प्लेबैक टाइम भी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि ये 45 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकते हैं। जैसा कि इनके नाम से भी पता चलता है, इयरबड्स को गेमिंग के लिए भी डिजाइन किया गया है और इनमें 50ms अल्ट्रा लो लेटेंसी दी गई है। 
 

Wings Phantom 550 इयरबड्स की कीमत, उपलब्धता

Wings Phantom 550 TWS गेमिंग इयरबड्स को भारत में 999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इनके साथ एक साल की वारंटी भी दे रही है। इन्हें Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इयरबड्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी ऑर्डर किए जा सकते हैं। 
Advertisement
 

Wings Phantom 550 इयबड्स के स्पेसिफिकेशन, फीचर

Wings Phantom 550 TWS कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 15 मीटर तक की पेअरिंग रेंज दी गई है, यानि कि सोर्स डिवाइस से 15 मीटर की दूरी तक आसानी से कनेक्टेड रह सकते हैं। इनमें 13mm के ड्राइवर दिए गए हैं जिनमें True Bold BASS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इयरबड्स में एक गेमिंग मोड भी मिलता है। इस मोड में ये गेमिंग के दौरान बिना रुकावट बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें 50ms की लो-लेटेंसी दी गई है जो कि गेमिंग का बेहतर अनुभव देने के लिए है। 

इयरबड्स में कस्टमाइज किया जा सकने वाले इक्वेलाइजर फीचर है। इसकी मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार ऑडियो को कस्टमाइज कर सकते हैं। इयरबड्स सिंगल फुल चार्ज में 10 घंटे का बैकअप देते हैं। केस के साथ 35 घंटे का एक्स्ट्रा बैकअप मिल जाता है। यानि कि इयरबड्स और केस की चार्जिंग कुल मिलाकर 45 घंटे का बैकअप बनाती है। इसके अलावा, इयरबड्स में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) भी दिया गया है। इनको कंपनी ने IPX5 रेट किया है। इयरबड्स चार तरह गेमिंग प्रेरित डिजाइनों में उपलब्ध हैं। इनमें सिलिकॉन के स्किन फ्रेंडली इयरटिप्स दिए गए हैं। कंट्रोल के लिए इसमे टच फीचर भी है और साथ ही, गूगल और सिरी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.