मात्र Rs 250 से शुरू होने वाले नेकबैंड, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, जानें फीचर्स

नेकबैंड में Entry 1, Entry 3, और Entry 10 जैसे मॉडल्स पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 19:24 IST
ख़ास बातें
  • Entry 3 Neckband में 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल जाता है।
  • Entry 18 TWS ईयरबड्स में 36 घंटे का बैकअप दिया गया है।
  • Entry 15 TWS ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी है।

Entry 1 Neckband में 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दिया गया है।

Photo Credit: U&i

U&i ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में 6 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Entry सीरीज के तहत TWS ईयरबड्स और नेकबैंड लॉन्च किए हैं। TWS ईयरबड्स में नए Entry 9, Entry 15, और Entry 18 बड्स को पेश किया गया है। वहीं, नेकबैंड में Entry 1, Entry 3, और Entry 10 जैसे मॉडल्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में इन्हें पेश किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Entry 9 TWS Earbuds
U&i Entry 9 TWS ईयरबड्स में 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इनमें ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी है। इनमें नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। 150mAh की बैटरी से ये लैस हैं। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। Entry 9 TWS को Rs. 565 में खरीदा जा सकता है। 

Entry 15 TWS Earbuds
Entry 15 TWS ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इनमें 40 घंटे तक का बैकअप दिया गया है। वियरेबल में 30mAh की बैटरी मिलती है। चार्जिंग केस में 200mAh बैटरी है। इन्हें ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर्स में पेश किया गया है। Entry 15 TWS को Rs. 620 में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Entry 18 TWS Earbuds
Entry 18 TWS ईयरबड्स में 36 घंटे का बैकअप दिया गया है। ये ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस हैं। स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ इनमें टाइप सी चार्जिंग से जैसे फीचर्स हैं। इन्हें तीन कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। Entry 18 TWS को Rs. 610 में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

Entry 1 Neckband
नेकबैंड सीरीज में कंपनी ने Entry 1 नेकबैंड को लॉन्च किया है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 दिया गया है। वियरेबल में 10mm स्पीकर है। ये 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। इनमें 30 घंटे तक प्लेटाइम मिल जाता है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। कीमत 250 रुपये है। 
Advertisement

Entry 3 Neckband 
Entry 3 Neckband में 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक मिल जाता है। इनमें 10mm का स्पीकर है। ब्लूटूथ 5.3 से लैस ये नेकबैंड नॉइज रिडक्शन तकनीक के साथ आते हैं। इन्हें तीन रंगों में खरीदा जा सकता है। कीमत 260 रुपये है।
Advertisement

Entry 10 Neckband
Entry 10 नेकबैंड में कंपनी ने 300 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम होने का दावा किया है। ये 30 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। चार्जिंग के लिए इनमें टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। कीमत 270 रुपये है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.