आपके कुत्ते और बिल्ली की हेल्थ पर रखें नजर, Tractive का नया कॉलर बैंड, लोकेशन भी करेगा ट्रैक, जानें कीमत

ये कॉलर बैंड आपके पालतू जानवर की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं और उनके लिए अलर्ट भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 11:26 IST
ख़ास बातें
  • कॉलर बैंड में GPS मॉड्यूल लगा है
  • इसमें वर्चुअल फेंस (fence) यानी बनावटी जाली को भी एक्टिवेट कर सकते हैं
  • इसमें LED भी लगे हैं और साथ ही स्पीकर भी दिए गए हैं

Tractive की ओर से आपके पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए नये हेल्थ बैंड लॉन्च किए गए हैं।

Photo Credit: Tractive

Tractive की ओर से आपके पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए नये हेल्थ बैंड लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने कुत्तों के लिए नया Dog 6 XL पेश किया है। जबकि बिल्लियों के लिए नया Cat 6 Mini लॉन्च किया है। ये कंपनी के नए कॉलर बैंड हैं जिनमें GPS के साथ कई तरह के सेंसर लगे हैं। ये आपके पालतू जानवर की लोकेशन भी ट्रैक कर सकते हैं और उनके लिए अलर्ट भेज सकते हैं। इसी के साथ इनमें पालतू के लिए हार्ट रेट और रेस्पिरेटरी रेट मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Tractive Cat 6 Mini and Dog 6 XL Price

Tractive Cat 6 Mini की कीमत 79 डॉलर (लगभग 7,300 रुपये) है। जबकि Tractive Dog 6 XL की कीमत 89 डॉलर (लगभग 8,251 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Advertisement

Tractive Cat 6 Mini and Dog 6 XL Features

Tractive ने पालतू बिल्लियों के लिए नया Cat 6 Mini, और कुत्तों के लिए नया Dog 6 XL हेल्थ बैंड पेश किया है। इस कॉलर बैंड में GPS मॉड्यूल लगा है जो आपको हर समय बताता है कि आपका पालतू जानवर इस वक्त कहां पर घूम रहा है। इतना ही नहीं, इसमें वर्चुअल फेंस  (fence) यानी बनावटी जाली को भी एक्टिवेट किया जा सकता है जिससे एक निर्धारित एरिया से बाहर जाने पर आपको नोटिफिकेशन मिल जाता है। रोचक बात यह है कि आपको मैप के रूप में यह पता चलता है कि आपके कुत्ते या बिल्ली ने कितना एरिया कवर किया है। इसमें LED भी लगे हैं और साथ ही स्पीकर भी दिए गए हैं जो स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं। 

यह आपके पालतू की हेल्थ को ट्रैक करता है जिसके लिए इसमें हार्ट रेट और श्वसन दर की मॉनिटरिंग भी होती है। इसके अलावा पालतू ने कितनी कैलोरी बर्न की, यह भी जानकारी इसमें मिल जाती है। यह बताता है कि आपका पालतू कितनी देर एक्टिव रहा और कितनी देर सोया है। Tractive Cat 6 Mini में 6 दिन की बैटरी मिलती है। जबकि Dog 6 XL में 6 हफ्ते तक की बैटरी मिल जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.