300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वाटर रसिस्टेंस इस वॉच का सबसे खास फीचर है। कंपनी ने इसे 300 मीटर गहरे पानी में चलने के हिसाब से डिजाइन किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 08:32 IST
ख़ास बातें
  • इसका केस Grade 5 टाइटेनियम से बना है
  • डायल में सैफायर क्रिस्टल का प्रोटेक्शन मिलता है
  • यह 44mm डायल के साथ आती है

Timex Deepwater Meridian 300 को कंपनी ने खासतौर पर तैराकी के लिए डिजाइन किया है।

Photo Credit: Timex

Timex की ओर से नई वॉच Deepwater Meridian 300 Titanium HEV Automatic को पेश किया गया है। यह कंपनी की नई मैकेनिकल वॉच है जो खासतौर पर स्विमिंग के लिए बनाई गई है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह डीप वाटर, यानी गहरे पानी में भी चल सकती है। दावा है कि वॉच में स्ट्रॉन्ग वाटर रसिस्टेंस दिया गया है और यह 300 मीटर गहरे पानी का दबाव भी झेल सकती है। यह 44mm डायल के साथ आती है। इसका केस Grade 5 टाइटेनियम से बना है। यह 15mm मोटी है और 51mm लम्बाई में है। वजन में हल्की होने के साथ यह मजबूती में बहुत आगे बताई गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Timex Deepwater Meridian 300 Titanium Watch Price

Timex Deepwater Meridian 300 Titanium HEV Automatic को कंपनी ने फिलहाल अमेरिकी मार्केट में पेश किया है। वॉच की कीमत 999 डॉलर (लगभग 95,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 

Advertisement

Timex Deepwater Meridian 300 Titanium Watch Features

Timex Deepwater Meridian 300 को कंपनी ने खासतौर पर तैराकी के लिए डिजाइन किया है। यह 44mm डायल के साथ आती है। इसका केस Grade 5 टाइटेनियम से बना है। यह 15mm मोटी है और 51mm लम्बाई में है। टाइटेनियम का इस्तेमाल इसे काफी हल्की बनाता है। केस में मैटे फिनिश दी गई है। डायल में सैफायर क्रिस्टल का प्रोटेक्शन मिलता है और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है।

वाटर रसिस्टेंस इस वॉच का सबसे खास फीचर है। कंपनी ने इसे 300 मीटर गहरे पानी में चलने के हिसाब से डिजाइन किया है। इसमें स्टैंडर्ड डाइव हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है। स्क्रू डाउन क्राउन, क्राउन गार्ड, और स्क्रू डाउन केस बैक भी मौजूद है। इसमें ऑटोमैटिक हीलियम एस्केप वॉल्व भी लगी है। जो कि 10 o'clock पोजीशन में है। सैचुरेशन डाइविंग के दौरान वॉच केस के अंदर हीलियम गैस जमा हो सकती है। HEV इस गैस को डीकम्प्रेशन के समय सुरक्षित रूप से बाहर निकलने देता है, जिससे अंदर का दबाव क्रिस्टल को नुकसान नहीं पहुँचा पाता है।

Advertisement

घड़ी में मियोटा 8215 ऑटोमेटिक मूवमेंट दी गई है। यह एक स्टैंडर्ड 21-ज्वेल वाला जापानी कैलिबर है, जो पहनने वाले की कलाई की हरकत से खुद-ब-खुद वाइंड होता है और इसमें ज्यादा से ज्यादा 40 घंटे का पावर रिजर्व होता है। अगर घड़ी को 40 घंटे से ज्यादा समय तक बिना हिलाए-डुलाए रखा जाए तो इसे क्राउन की मदद से मैन्युअली वाइंड किया जा सकता है।

कंपनी ने घड़ी के दो वर्जन बनाए हैं। एक ब्लैक डायल और चमकने वाले आवर मार्कर्स के साथ आता है। जबकि दूसरा ग्रीन डायल के साथ आता है जिसमें कम रोशनी में भी दिखने के लिए पूरे डायल की सतह पर जापानी Nemoto LumiNova SG2200 की कोटिंग की गई है। दोनों मॉडल 20mm के ब्लैक हाइड्रोजनेटेड नाइट्राइल ब्यूटाडाइन रबर (HNBR) स्ट्रैप के साथ आते हैं। HNBR का इस्तेमाल UV किरणों, गर्मी और केमिकल के लिए प्रतिरोधक के रूप में कंपनी ने किया है। कुल मिलाकर यह वॉच चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार की गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.