सिंगल चार्ज में 7 दिन बैटरी लाइफ, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Swott Armor 007 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 500 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 सितंबर 2022 11:40 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह 100 से ज्यादा वॉचफेस को सपोर्ट करती है।

Swott Armor 007 में 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं।

अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच Swott Armor 007 भारत में लॉन्च की गई है। वियरेबल में वे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं जो एक यूजर आज के समय में स्मार्टवॉच से उम्मीद करता है। इसकी कीमत 3000 रुपये से भी कम है। लेकिन, मार्केट में कई ऐसे नामी ब्रैंड्स है जिनकी स्मार्टवॉच इसी प्राइस रेंज में आती हैं। इन कंपनियों में Xiaomi, Realme, Amazfit, boAt, Noise जैसे नाम आते हैं। Swott Armor 007 के फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Swott Armor 007 price, availability

Swott Armor 007 को Amazon पर 2,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे ब्लैक और ग्रे कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदी जा सकती है। 
Advertisement
 

Swott Armor 007 specifications, features

Swott Armor 007 एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है। इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 500 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। वॉच की दाहिनी तरफ एक फिजिकल बटन दिया गया है जिसमें वॉच कंट्रोल फीचर्स हैं। Swott Armor 007 में हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, और एक स्लीप ट्रैकर भी है। यह स्ट्रेस लेवल भी ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच में 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 

अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें बिल्ट इन स्पीकर दिया गया है और साथ में एक माइक्रोफोन है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। वॉच में कॉन्टेक्ट्स और क्विक डायल पैड दिया गया है। इसकी मदद से यूजर बिना स्मार्टफोन को निकाले सीधे स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकते हैं। यह नोटिफिकेशन डिस्प्ले फीचर के साथ आती है। इसके अलावा इसमें वेदर अलर्ट जैसे फीचर भी हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 300mAh की है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में वॉच 7 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.