घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा एक्सपीरिएंस, Sony SRS-NB10, SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर्स भारत में लॉन्च

Sony SRS-NB10 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत भारत में 11,990 रुपये है। वहीं, Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत 22,990 रुपये है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Sony SRS-NB10 में मिलेगा 20 घंटे तक का प्लेटाइम
  • Sony SRS-NS7 में मिलेगा 12 घंटे तक का प्लेटाइम
  • Sony WLA-NS7 वायरलेस ट्रांसमीटर 5,690 रुपये का है
Sony SRS-NB10 और Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर्स को Sony WLA-NS7 वायरलेस ट्रांसमीटर के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इन ऑडियो प्रोडक्ट्स का उद्देश्य Work-from-home और Cinema-at-home का शानदार अनुभव प्रदान करना है। Sony SRS-NB10 यूज़र्स को कॉल रिसीव करने की सुविधा प्रदान करता है। Sony SRS-NS7 स्पीकर में डॉल्बी अटॉमस दिया गया है, जो कि WLA-NS7 वायरलेस ट्रांसमीटर के साथ पेयर होने पर सिनेमा जैसा साउंड प्रदान करता है। वायरलेस ट्रांसमीटर Sony WF-1000XM3, Sony WH-1000XM4, Sony WH-XB700 और Sony WI-1000XM2 हेडफोन्स के साथ भी काम करता है।
 

Sony SRS-NB10, SRS-NS7, and WLA-NS7 price in India

Sony SRS-NB10 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत भारत में 11,990 रुपये है। वहीं, Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर की कीमत 22,990 रुपये है। Sony WLA-NS7 वायरलेस ट्रांसमीटर की बात करें, तो इसमें 5,690 रुपये में Sony सेंटर, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Amazon, ShopAtSC और प्रमुख इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement

Sony SRS-NB10 स्पीकर को अमेरिका में पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था और Sony SRS-NS7 ने अक्टूबर महीने में दस्तक दी थी।
 

Sony SRS-NB10 wireless neckband speakers specifications

Sony SRS-NB10 स्पीकर एक फुल-रेंज स्पीकर यूनिट से लैस हैं जिसमें बूस्टेड बेस प्रोड्यूस करने के लिए Embedded Passive Radiators फीचर किया गया है। Sony के अनुसार, इन स्पीकर्स को ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकाा इस्तेमाल आप घर या ऑफिस से काम करते समय कर सकते हैं। इनमें Precise Voice Pickup टेक्नोलॉजी को फीचर किया गया है, जो कि दो हाई-क्वालिटी डारेक्शन माइक्रोफोन है जिसे एडवांस ऑडियो सिग्नल प्रोसेसिंग में कम्बाइंड किया गया है।
Advertisement

Sony SRS-NB10 नेकबैंड स्पीकर्स में माइक्रोफोन म्यूट बटन, टच सेंसिटिव वॉल्यूम रॉकर और प्ले/पॉज बटन दिया गया है। सोनी का दावा है कि स्पकीर्स सिंगल चार्ज पर 20 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इन्हें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। स्पीकर में क्विक चार्जिंग टेक्नलॉजी मौजूद है। कंपनी के अनुसार 10 मिनट के चार्ज पर आपको यह स्पीकर घंटेभर का प्लेटाइम प्रदान करता है। Sony SRS-NB10 वाटर ररिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आता है।
 

Sony SRS-NS7 wireless neckband speakers specifications

Sony SRS-NS7 नेकबैंड स्पीकर्स में Dolby Atmos और 360 Spatial Sound Personalizer ऐप के साथ सिनेमैटिक सरराउंड साउंड दिया गया है। सोनी का दावा है कि SRS-NS7 सोनी के BRAVIA XR मॉडल्स के साथ दुनिया का पहला Dolby Atmos कम्पैटिबल वायरलेस नेकबैंड स्पीकर है। कंपनी के अनुसार, इसमें 360 Spatial Sound Personalizer ऐप आपके कानों की तस्वीर लेता है और Unique Hearing Characteristics को एनालाइज़ करके आपको “Truly personalised experience” प्रदान करता है।
Advertisement

वायरलेस नेकबैंड स्पीकर के पूरे इस्तेमाल के लिए यूज़र को Sony WLA-NS7 wireless transmitter को ऑप्टिकल केबल और यूएसबी केबल के जरिए अपने टीवी से कनेक्ट करना होगा और उसके बाद Sony SRS-NS7 नेकबैंड स्पीकर को ब्लूटूथ के जरिए ट्रांसमीटर से पेयर करना होगा। Dolby Atmos के अलावा, स्पीकर अपवर्ड फेसिंग X-Balanced Speaker यूनिट के साथ आता है, जो कि 'अल्टीमेट पर्सनल सिनेमा एक्सपीरियंस' प्रदान करता है।

Sony SRS-NS7 वायरलेस नेकबैंड स्पीकर को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करते हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। सोनी का कहना है कि 10 मिनट के चार्ज पर आपको यह स्पीकर घंटेभर का प्लेटाइम प्रदान करता है। यह स्पीकर वाटर ररिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Mobile or Tablet or Laptop

Features

ब्लूटूथ

Connection

Wireless

Power Source

Battery
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Speaker Type

Mobile or Tablet or Laptop

Features

ब्लूटूथ

Colour

Black

Connection

Wireless
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.