Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया

Sony ने अपने फ्लैगशिप WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन का नया Sandstone कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है और इसमें पहले वाले सभी प्रीमियम ऑडियो फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2026 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Sony WH-1000XM6 का नया Sandstone कलर वेरिएंट लॉन्च
  • ANC ऑन होने पर 30 घंटे तक बैटरी का दावा
  • 12 माइक्रोफोन और QN3 प्रोसेसर से लैस हेडफोन

Sony WH-1000XM6 का नया Sandstone कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च

Photo Credit: Sony

Sony ने 2025 में अपना फ्लैगशिप WH-1000XM6 एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) वायरलेस हेडफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। हेडफोन अपने सेगमेंट में कुछ बेहद एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स लेकर आता है। शुरुआत में इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था, जिसके बाद एक और कलर वेरिएंट लाया गया और अब, Sony ने WH-1000XM6 को एक बिल्कुल नया Sandstone कलर दिया है। नया वेरिएंट भारतीय मार्केट में खरीदने के लिए अब उपलब्ध भी है।

Sony WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन अब Sandstone कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत अन्य कलर वेरिएंट्स के समान 39,990 रुपये ही है। हेडफोन इसके अलावा पहले से मौजूद Sandpink, Black, Platinum Sliver और Midnight Blue कलर ऑप्शन में भी बेचा जाता रहेगा। इन हेडफोन को सोनी सेंटर, ShopatSC.com, Amazon, Croma और Reliance Digital आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।

Sony WH-1000XM6 specifictions

Sony WH-1000XM6 हेडफोन 30mm डायनेमिक ड्राइवर्स से लैस है, जिनका फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 4Hz-40,000Hz और सेंसिटिविटी रेटिंग 103dB है। ये वायरलेस हेडफोन सोनी के HD नॉयज कैंसलिंग प्रोसेसर QN3 से लैस हैं। इनमें 12 ओमनीडायरेक्शनल माइक्रोफोन हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और ब्लूटूथ LE ऑडियो शामिल है। ये हेडफोन SBC, AAC, LDAC और LC3 ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्सटरनल साउंड को रोकने के लिए ANC है और इनमें सोनी का नया अडैप्टिव NC ऑप्टिमाइजर शामिल है। ये हेडफोन ऑटो एम्बिएंट साउंड मोड प्रदान करते हैं।

Sony का कहना है कि उसके लेटेस्ट हेडफोन स्टर्लिंग साउंड, बैटरी स्टूडियो और कोस्ट मास्टरिंग जैसे मास्टरिंग स्टूडियो के साथ साझेदारी से डिजाइन किए गए हैं। इसमें कार्बन फाइबर कम्पोजिट डोम और वीगन लेदर से तैयार हेडबैंड और स्ट्रेचेबल ईयरपैड हैं। ये EQ कस्टमाइजेशन के लिए Sony Sound Connect के साथ कंपेटिबल हैं। यूजर्स Amazon Music, Apple Music, Spotify और YouTube Music से म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

Advertisement

Sony WH-1000XM कंप्रेस्ड ऑडियो को रीयल-टाइम में बेहतर बनाने के लिए Edge-AI और DSEE एक्सट्रीम का यूज करता है। गेमर्स को बेहतर FPS ऑडियो के लिए सोनी की INZONE सीरीज से तैयार गेम EQ का बेनिफिट भी मिलता है। हेडफोन सिनेमा के लिए इमर्सिव स्पेसियल साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए 360 रियलिटी ऑडियो अपमिक्स से लैस आता है। 

इन हेडफोन में एक म्यूट स्विच, नॉयज कैंसलिंग, एम्बिएंट मोड और माइक म्यूट के बीच टॉगल करने के लिए टच और बटन कंट्रोल हैं। 6-माइक वाला AI बीमफॉर्मिंग सिस्टम आवाज को अलग करके और बैकग्राउंड नॉइज को कम करके कॉल क्लैरिटी में सुधार करता है। Sony WH-1000XM6 को यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। हेडफोन नॉयज कैंसलिंग ऑन होने पर 30 घंटे तक और बंद होने पर 40 घंटे तक चलने का दावा करता है। हेडफोन की बैटरी 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और यह मैग्नेटिक क्लोजिंग केस के साथ आता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.