Sonos Ace: इस वायरलेस हेडफोन में है 30 घंटे की बैटरी लाइफ और Dolby हेड-ट्रैकिंग फीचर, जानें कीमत

Sonos Ace की कीमत $449 (लगभग 37,400 रुपये) या EUR 499 (लगभग 45,100 रुपये) है। यह 5 जून से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 मई 2024 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Sonos Ace की कीमत $449 (लगभग 37,400 रुपये) है
  • इसे चुनिंदा मार्केट में लॉन्च किया गया है
  • हेडफोन प्री-ऑर्डर के लिए 5 जून को उपलब्ध होगा
Sonos Ace वायरलेस हेडफोन को मंगलवार, 21 मई को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया। कंपनी ने ओवर-द-ईयर ब्लूटूथ हेडफोन के डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता का खुलासा किया है। नए प्रोडक्ट को इस साल के अंत में सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा। सोनोस ने हेडफोन की कीमत की भी घोषणा की है। नए हेडफोन नॉयस कैंसलेशन, लॉसलेस ऑडियो कनेक्टिविटी और डॉल्बी एटमॉस-सपोर्टेड साउंड एक्सपीरिएंस से लैस आते हैं। इसमें आठ माइक्रोफोन मिलते हैं और इसे सोनोस मोबाइल ऐप से पेयर किया जा सकता है।
 

Sonos Ace की कीमत, उपलब्धता

Sonos Ace की कीमत $449 (लगभग 37,400 रुपये) या EUR 499 (लगभग 45,100 रुपये) है। यह 5 जून से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। इसे दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और सॉफ्ट व्हाइट में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Sonos Ace स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

Sonos Ace में दो 40 mm डायनेमिक ड्राइवर और आठ माइक्रोफोन मिलते हैं। यह तीन अलग-अलग नॉयस कंट्रोल मोड के साथ आता है, जिनमें एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) जो बाहरी शोर को रोकता है, अवेयर मोड जो हल्के-फुल्के परेशान करने वाले बाहरी शोर को रोकता है और आखिर में 'Off' जो ANC और अवेयर मोड दोनों को बंद कर देता है।

हेडफोन सोनोस स्मार्टफोन ऐप के साथ पेयर हो सकता है, जो यूजर्स को ऑडियो के बास, ट्रेबल और लाउडनेस को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। ऐप यूजर्स को डॉल्बी के हेड-ट्रैकिंग फीचर को ऑन या ऑफ करने देता है। यह फीचर होम थिएटर जैसे ऑडियो एक्सपीरिएंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

सोनोस का नया हेडफोन ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और साथ ही इसमें 3.5 mm पोर्ट भी मिलता है। बाएं कप के निचले भाग में एक एलईडी लाइट है, जो हेडफोन के कनेक्शन स्टेटस को दिखाती है। इसमें एक कंटेंट की (key) भी शामिल है, जो वॉल्यूम एडजस्ट करने के काम आती है, साथ ही इसके जरिए मीडिया प्लेबैक और कॉल भी कंट्रोल कर सकते हैं।

Sonos Ace में 1,060mAh की बैटरी है और कंपनी का दावा है कि यह ANC या अवेयर मोड के साथ 30 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक या 24 घंटे का कॉल टाइम दे सकता है। कहा गया है कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए इसे शून्य से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह चार्ज होने में 3 घंटे तक का समय लगता है, जबकि यह केवल तीन मिनट के चार्ज में तीन घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। हेडफोन का वजन 312 ग्राम और माप 191 x 160 x 85 mm है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

Over-Ear

कनेक्टिविटी

Wireless

टाइप

Headphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sonos Ace, Sonos Ace price, Sonos Ace specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.