Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Skullcandy Crusher 1080 ANC में कंपनी ने Bose साउंड तकनीकी का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अगस्त 2026 14:11 IST
ख़ास बातें
  • ये कॉलिंग के लिए स्पीच क्लियरिटी फीचर से लैस हैं।
  • ये Bose SoundDesign ऑडियो ट्यूनिंग को सपोर्ट करते हैं।
  • Crusher 720 में कंपनी ने पैसिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है।

कंपनी ने नए Crusher 1080 ANC और Crusher 720 को मार्केट में उतारा है।

Photo Credit: Skullcandy

Skullcandy ने लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए Crusher 1080 ANC और Crusher 720 को मार्केट में उतारा है। दावा किया गया है कि ये समर्पित बेस ड्राइवर्स के साथ आते हैं ताकि लो-फ्रिक्वेंसी साउंड भी बेहतर तरीके से सुनी जा सके। इनमें ओवर ईयर कुशन लगे हैं जिससे कि नॉइज कैंसिलिंग भी मिल जाती है। ये THX स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 इनमें दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये 60 घंटे तक चलने वाली बैटरी के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Skullcandy Crusher 1080 ANC, Crusher 720 Price

Skullcandy Crusher 1080 ANC की कीमत 279.99 डॉलर (लगभग 26,500 रुपये) है। यह Primer, Candy, True Black, और Cement कलर में उपलब्ध है। वहीं, Crusher 720 को कंपनी ने 209.99 डॉलर (लगभग 20,000 रुपये) में पेश किया है। यह Primer, Future, Plasma, True Black, और Cement कलर में पेश किया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 

Skullcandy Crusher 1080 ANC, Crusher 720 Specifications

Skullcandy Crusher 1080 ANC में कंपनी ने Bose साउंड तकनीकी का इस्तेमाल किया है। ये कॉलिंग के लिए स्पीच क्लियरिटी फीचर से लैस हैं। इनमें ट्रूस्पेशिअल सराउंड साउंड दिया गया है। ये Bose SoundDesign ऑडियो ट्यूनिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर है जिसके लिए Bose QuietControl का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Crusher 720 में कंपनी ने पैसिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। इनमें ओवर ईयर कुशन लगे हैं जिनके साथ में THX स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट है। ये क्लियर वॉइस बैकग्राउंड माइक्रोफोन नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। 

Advertisement

हेडफोन्स में मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी दी गई है। ये ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये 20 Hz से 20 kHz तक की फ्रिक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं। Skullcandy स्मार्टफोन ऐप की मदद से इनमें पर्सनलाइज्ड साउंड प्रोफाइल के साथ साउंड कस्टमाइजेशन की सुविधा भी  मिलती है। बेस लेवल, कस्टम EQ और 'स्टे-अवेयर' एम्बिएंट साउंड पासथ्रू को एडजस्ट करने की भी सुविधा इसमें मिल जाती है। 

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये 60 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, ANC फीचर ऑन रहने पर ये 50 घंटे तक का बैकअप मिल जाती है। इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। ये क्विक चार्ज फीचर को भी सपोर्ट करते हैं। जिसके लिए इन्हें केवल 10 मिनट के चार्ज में 4 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.