Samsung Galaxy Watch 6 Series Launched: एडवांस हार्ट, ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ गैलेक्सी वॉच 299 डॉलर में लॉन्च

Galaxy Watch 6 की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 24,500 रुपये) है, जबकि Watch 6 Classic की कीमत (करीब 32,700 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2023 17:27 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy Watch 6 की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 24,500 रुपये) है
  • Watch 6 Classic की कीमत 399 डॉलर (करीब 32,700 रुपये) से शुरू होती है
  • दोनों वियरेबल्स चुनिंदा मार्केट में 11 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होंगे

Samsung Galaxy Watch 6 की शुरुआती कीमत 299 डॉलर है

Samsung Galaxy Watch 6 Series का बुधवार को सियोल में Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। सीरीज में बेस Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic मॉडल शामिल हैं। इन्हें 40mm से लेकर 47mm डायल तक के साइज में लॉन्च किया गया है और ये LTE और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। Galaxy Watch 6 मॉडल में अपने पिछले मॉडल की तुलना में पतले बेजल हैं और क्लासिक मॉडल एक फंक्शनल रोटेटिंग बेजल के साथ आता है, जो यूजर्स को विभिन्न ऐप्स और विजेट के बीच स्विच करने देता है।
 

Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic की कीमत

Galaxy Watch 6 की शुरुआती कीमत 299 डॉलर (करीब 24,500 रुपये) है, जबकि Watch 6 Classic की कीमत 399 डॉलर (करीब 32,700 रुपये) से शुरू होती है। दोनों वियरेबल्स चुनिंदा मार्केट में 11 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल इसकी भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

Galaxy Watch 6 Series की घड़ियां इन-हाउस Exynos W930 SoC पर चलती हैं और इनमें 2GB रैम और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है। मॉडल में ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AOD) फीचर के साथ सैफायर क्रिस्टल AMOLED पैनल मिलता है। 40mm बेस मॉडल में 1.3-इंच की स्क्रीन है, जबकि 44mm में 1.5-इंच की डिस्प्ले है। इस बीच, 43mm Galaxy Watch 6 Classic में 1.3 इंच की स्क्रीन मिलती है जबकि 47mm वेरिएंट 1.5 इंच के पैनल के साथ आता है।

सैमसंग मॉडल हार्ट रेट, ऑक्सीजन और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे अहम फिटनेस ट्रैकर के साथ आते हैं। वहीं, इनमें स्लीप कोचिंग भी है, जो यूजर्स को बेहतर नींद के अनुभवों के लिए टिप्स देने का दावा करता है। मॉडल व्यक्तिगत फिटनेस कोचिंग भी देंगे और व्यक्तिगत हार्ट रेट जोन की गणना करने में सक्षम होंगे।

स्मार्ट वियरेबल्स AFib मॉनिटर से भी लैस हैं, जो यूजर्स को अनियमित हार्ट रिद्म की जांच करने में मदद कर सकते हैं। Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और मेंस्ट्रल साइकिल की भविष्यवाणी की भी अनुमति देते हैं।

बैटरी की बात करें, तो Galaxy Watch 6 के 40mm और 44mm वेरिएंट में क्रमशः 300mAh और 400mAh बैटरी है। वहीं, Galaxy Watch 6 Classic के 43mm और 47mm में क्रमशः 300mAh और 400mAh बैटरी भी है। कंपनी का दावा है कि वियरेबल्स AOD फीचर के साथ 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ और AOD फीचर के बंद होने पर 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। वे Google के Wear OS पर आधारित One UI 5 वॉच पर चलते हैं और WPC पर आधारित वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic Android 10 या उससे नए वर्जन पर चलने वाले सभी डिवाइस के साथ संगत हैं। ये LTE, ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi 2, NFC और GPS कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। Galaxy Watch 6 सीरीज के सभी मॉडल 5ATM और IP68 रेटिंग के साथ आते हैं।
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Excellent build quality
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • Bad
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

40mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
  3. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Realme P4 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
  6. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4 Lite 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra का टियरडाउन वीडियो आया सामने, जानें कैसे होगा रिपेयर
  3. ATM यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ATM के नियम
  4. Facebook, Instagram जैसे ऐप चलाने के लिए जरूरी होगा ऐज वैरिफिकेशन! आया प्रस्ताव
  5. 6500mAh बैटरी, Dimensity 6300 चिपसेट के साथ Vivo Y21 5G, Y11 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. सेट-टॉप बॉक्स के बिना देखें TV चैनल, डायरेक्ट होगा कनेक्शन, जानें क्या है सरकार का MyWAVES
  7. गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट
  8. Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
  9. EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
  10. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.