Samsung Galaxy Watch 6 भारत में Rs 19,999 और Galaxy Watch 6 Classic Rs 36,999 में लॉन्च

Galaxy Watch 6 सीरीज में Sapphire Crystal AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 12:33 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic मॉडल्स को पेश करती है।
  • स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर के साथ है।
  • दोनों ही स्मार्टवॉ़च में Exynos W930 प्रोसेसर मिलता है।

Galaxy Watch 6 सीरीज में Sapphire Crystal AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है।

Samsung Galaxy Watch 6 सीरीज कंपनी की ओर से पेश कर दी गई है। Galaxy Unpacked ईवेंट में लॉन्च हुई ये सीरीज Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic मॉडल्स को पेश करती है। स्मार्टवॉच को कई तरह के कलर्स में पेश किया गया है। इनके लिए प्री-ऑर्डर भी ओपन हो चुके हैं। ये स्मार्टवॉच Android 10 और उसके बाद के एंड्रॉयड वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकती हैं। स्मार्टवॉच में AMOLED डिस्प्ले ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर के साथ दिया गया है। इनमें Bluetooth और WiFi कनेक्टिविटी मिलती है। आइए जानते हैं भारत में इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy Watch 6, Samsung Galaxy Watch 6 Classic price, availability in India

Galaxy Watch 6 की भारत में शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है। इसमें 40mm का डायल है और Bluetooth/WiFi कनेक्टिविटी दी गई है। 40mm Galaxy Watch 6 का LTE कनेक्टिविटी वाला वेरिएंट 33,999 रुपये में आता है। वहीं, इसका 44mm Bluetooth/WiFi कनेक्टिविटी वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है, और 44mm LTE वेरिएंट 36,999 रुपये में पेश किया गया है। इसे Gold, Graphite, और Silver कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Galaxy Watch 6 Classic की बात करें तो इसका 43mm Bluetooth/WiFi वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। जबकि LTE वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है। स्मार्टवॉच का 47mm डायल वाला वेरिएंट जिसमें Bluetooth/WiFi कनेक्टिविटी है, कंपनी ने 39,999 रुपये में पेश किया है। जबकि इसी का LTE वेरिएंट 43,999 रुपये में पेश किया गया है। यह ब्लैक और सिल्वर कलर्स में खरीदी जा सकती है। 

Samsung Galaxy Watch 6, Samsung Galaxy Watch 6 Classic के लिए प्री-ऑर्डर आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रहे हैं। प्री-ऑर्डर पर कंपनी 6 हजार रुपये का कैशबैक और 4 हजार रुपये का अपग्रेड बोनस भी दे रही है। 
 

Samsung Galaxy Watch 6, Samsung Galaxy Watch 6 Classic specifications, features

Galaxy Watch 6 सीरीज में Sapphire Crystal AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह एक ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) के रूप में आता है। दोनों ही स्मार्टवॉ़च में Exynos W930 प्रोसेसर मिलता है। जिसके साथ में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये Wear OS आधारित One UI 5 Watch OS पर चलती हैं। 
दोनों ही स्मार्टवॉच के 40mm और 43mm वेरिएंट्स में 1.3 इंच साइज की स्क्रीन है। जबकि 44mm और 47mm वेरिएंट्स में 1.5 इंच डिस्प्ले है। Galaxy Watch 6 सीरीज की ये स्मार्टवॉच कई तरह के हेल्थ फीचर्स के साथ आती हैं। उदाहरण के लिए इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, मेंस्रुअल साइकल, स्लीप ट्रैकर आदि फीचर मिल जाते हैं। एंड्रॉयड 10 और उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ ये स्मार्टवॉच इस्तेमाल की जा सकती हैं। 

इनकी बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो स्मार्टवॉच के 40mm और 43mm साइज के मॉडल 300mAH बैटरी से लैस हैं। जबकि 44mm और 47mm साइज के मॉडल 425mAh बैटरी से लैस हैं। कंपनी ने कहा है कि सिंगल चार्ज में ये Always-On Display मोड के साथ 30 घंटे तक का बैकअप दे सकती हैं। 
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Excellent build quality
  • Personalised workout experience
  • Accurate health and fitness tracking
  • Good software and apps
  • Fast charging
  • Bad
  • ECG, blood pressure monitoring don't work in India
  • Camera controller app exclusive to Samsung phones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

40mm

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z10 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  2. Oppo की K13x 5G के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WWDC 2025 : AirPods में मिलेगा कैमरा कंट्रोल और स्लीप डिटेक्शन फीचर!
  2. Android कंपनियों को देना होगा 5 साल तक अपडेट, नए नियम से भारतीयों को भी फायदा?
  3. 14 हजार रुपये गिरी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung स्मार्टफोन की कीमत
  4. फीचर फोन यूजर्स भी कर सकेंगे UPI पेमेंट्स, PhonePe जल्द लाएगा नया ऐप!
  5. Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, AMOLED स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ; जानें कीमत
  6. iQOO Z10 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Oppo की K13x 5G के लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Google Chrome होगा अब तक सबसे तेज!, अब ज्यादा फास्ट होगा काम, बचेगा समय
  9. Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत की हरी झंडी!
  10. Fairphone 6 का डिजाइन और प्राइस लीक, मॉड्यूलर स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.