Samsung Galaxy Fit3 लॉन्च से पहले यहां आया नजर, जानें कीमत

Samsung Galaxy Fit 3 की कथित तौर पर कीमत TZS 250,000 (लगभग 8,000 रुपये) के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत TZS 250,000 (लगभग 8,000 रुपये) होगी।
  • Samsung Galaxy Fit 3 ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड कलर में आएगा।
  • Samsung Galaxy Fit 3 में हार्ट रेट ट्रैकर और स्टेप काउंटर मिलेगा।

Samsung Galaxy Fit 3 तीन कलर ऑप्शन में आएगी।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने लगभग तीन साल पहले Galaxy Fit स्मार्ट बैंड को पेश किया था और अब फिर से Samsung ने Galaxy Fit 3 के साथ इन लाइनअप को पेश करने का फैसला लिया है। हाल ही में आई लीक में आगामी डिवाइस के बारे में पता चला था। अब बैंड के रिटेल बॉक्स की फोटो सामने आई है, जिसके साथ कीमत का भी पता चला है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Fit 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy Fit 3 के रिटेल बॉक्स को तंजानिया के Dar es Salaam में एक स्टोर में देखा गया है, जिसमें ब्लैक और सिल्वर दोनों कलर शामिल थे। पिछली लीक के आधार पर पिंक गोल्ड भी होना चाहिए।


Samsung Galaxy Fit 3 की कीमत


Samsung Galaxy Fit 3 की कथित तौर पर कीमत TZS 250,000 (लगभग 8,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। आपको बता दें कि जब Fit 2 लॉन्च हुआ तो इसकी कीमत 4,000 रुपये थी।

Samsung एक अन्य छोटो हेल्थ ट्रैकिंग गैजेट Samsung Galaxy Ring पर भी काम कर रहा है। हालांकि, यह इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक नहीं आ सकता है। इसलिए अगर आप हार्ट रेट ट्रैकर और स्टेप काउंटर चाहते हैं लेकिन फुल गैलेक्सी वॉच पैकेज नहीं चाहते हैं तो Fit 3 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Samsung कब Galaxy Fit 3 को लॉन्च करेगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लीक के मुताबिक, यूनिट पहले ही स्टोर पर भेज दी गई हैं तो इसमें ज्यादा समय नहीं लग सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.