Realme ने Rs 1,599 में लॉन्च किए ANC और 48 घंटे के बैटरी बैकअप वाले TWS ईयरबड्स, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Realme Buds T200x 13 जून 2025 से Flipkart और realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जून 2025 16:10 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds T200x की कीमत भारत में 1,599 रुपये रखी गई है
  • लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • बड्स 13 जून 2025 से Flipkart और realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे

Realme Buds T200x की कीमत भारत में 1,599 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Realme

Realme ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds T200x को लॉन्च कर दिया है। ये बड्स कंपनी के Realme C73 5G स्मार्टफोन के साथ पेश किए गए हैं और इन्हें बजट सेगमेंट में पोजिशन किया गया है। Realme Buds T200x में कंपनी ने 12.4mm के डायनामिक बेस (Bass) ड्राइवर दिए हैं, जो पिछले मॉडल की तुलना में 24% बड़े हैं। इसका मकसद यूजर्स को पहले से ज्यादा डीप बेस और रिच साउंड क्वालिटी देना है। कंपनी का दावा है कि इसमें न सिर्फ म्यूजिक क्वालिटी बेहतर होगी बल्कि कॉल्स के दौरान आवाज भी ज्यादा क्लियर सुनाई देगी।

Realme Buds T200x की कीमत भारत में 1,599 रुपये रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 1,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, 200 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट भी लागू है। ये बड्स 13 जून 2025 से Flipkart और realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो ये तीन रंगों - Moonlight White, Frost Blue और Pure Black में लॉन्च किए गए हैं।
Advertisement

Realme Buds T200x ईयरबड्स में Active Noise Cancellation (ANC) भी मिलता है, जो 25dB तक नॉइज को ब्लॉक करता है। इसके लिए बड्स में बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं। कॉल्स के लिए इनमें Quad-mic AI Deep Call Noise Cancellation दिया गया है, जो वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी की मदद से बैकग्राउंड शोर को फिल्टर करता है। बड्स Bluetooth 5.4 को सपोर्ट करते हैं और realme Link ऐप के जरिए मल्टीपल EQ मोड्स भी मिलते हैं, ताकि यूजर अपनी साउंड प्रेफरेंस के हिसाब से एक्सपीरियंस कस्टमाइज कर सके।

बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme Buds T200x को एक बार चार्ज करने पर ANC ऑफ के साथ 7 घंटे तक चलाया जा सकता है और चार्जिंग केस मिलाकर कुल 48 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। ANC ऑन कर देने पर ये बैकअप 5 घंटे (सिंगल चार्ज) और 30 घंटे (टोटल) तक का हो जाता है। चार्जिंग USB Type-C के जरिए होती है और कंपनी का कहना है कि पूरी चार्जिंग में करीब 120 मिनट लगते हैं।
Advertisement

इसके अलावा, Buds T200x IP55 रेटिंग के साथ आते हैं यानी ये वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। गेमिंग के लिए इनमें 45ms लो-लेटेंसी मोड है, साथ ही डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी और Google Fast Pair सपोर्ट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। टच कंट्रोल्स के जरिए यूजर्स म्यूजिक प्ले/पॉज, कॉल हैंडल और ANC से ट्रांसपेरेंसी मोड में स्विच कर सकते हैं। ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इनमें SBC और AAC कोडेक सपोर्ट और वॉयस एन्हांसमेंट भी दिया गया है, जिससे कॉल के दौरान आवाज और भी साफ सुनाई दे सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.