Raksha Bandhan 2019 Gifts: रक्षाबंधन 2019 पर बहनों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स

Raksha Bandhan 2019 Gifts Ideas: रक्षाबंधन 2019 पर बहन को क्या गिफ्ट करें यदि इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि इस खास मौके पर आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 16:24 IST
ख़ास बातें
  • रक्षाबंधन 2019 पर बहन को गिफ्ट कर सकते हैं हॉनर बैंड 4
  • Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
  • Google Home Mini की कीमत 3,999 रुपये

Raksha Bandhan 2019 Gifts: राखी पर बहनों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स

Raksha Bandhan 2019 Gift Ideas: रक्षाबंधन 2019 का त्योहार 15 अगस्त 2019 को मनाया जाएगा। भाई और बहन का रिश्ता बेहद ही अनमोल और खास होता है। रक्षाबंधन 2019 पर एक ओर जहां बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं तो वहीं दूसरी ओर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं। बहन को इस खास मौके (रक्षाबंधन 2019 गिफ्ट) पर क्या गिफ्ट करें यदि इस बात को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी देंगे कि इस खास मौके पर आप अपनी बहन को क्या गिफ्ट कर सकते हैं।  
 

Raksha Bandhan 2019 Gifts: बहनों को गिफ्ट करें ये गैजेट्स

Google Home Mini

गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर को 3,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गूगल होम मिनी की बात करें तो इसके टॉप में 4 लाइट हैं। यह इस बात को दर्शाती हैं कि स्पीकर काम कर रहा है। माइक को म्यूट करने पर यह अपने आप ऑरेंज रंग का हो जाता है। पीछे की तरफ पावर बटन के बगल में म्यूट का बटन दिया गया है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Band 3

शाओमी मी बैंड 3 की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। शाओमी ब्रांड के इस फिटनेस बैंड में बड़ा 0.78 इंच का कैपसिटिव ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। मी बैंड मॉडल में हार्ट-रेट (पीपीजी) सेंसर है। इसमें स्लीप मॉनीटर करने की भी सुविधा है। डिस्प्ले में यूज़र इनकमिंग कॉल और टेक्स्ट मैसेज के अलर्ट तो देख ही पाएंगे, साथ में मौज़ूदा वक्त, स्टेप्स की संख्या और हार्ट रेट का भी ज़िक्र होगा। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है।
 

Amazon Kindle (10th Gen)

अगर आपकी बहन पढ़ने का शौक रखती है तो आप किंडल ईबुक रीडर भी गिफ्ट कर सकते हैं। अमेज़न किंडल ईबुक रीडर (10वें जेनरेशन) को इस साल भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसमें 6 इंच का डिस्प्ले के साथ बिल्ट-इन फ्रंट लाइट भी है। भारत में इस डिवाइस की कीमत 7,999 रुपये है। इस नए किंडल में 4 जीबी स्टोरेज और वाई-फाई कनेक्टिविटी सपोर्ट है। इसके अलावा आप चाहें तो किंडल की ब्राइटनेस को भी एडजस्ट कर सकते हैं। इसके दो कलर वेरिएंट हैं- ब्लैक और व्हाइट।
 

Honor Band 4 की भारत में कीमत 2,599 रुपये

Honor Band 4

हॉनर बैंड 4 की कीमत 2,599 रुपये है। हॉनर बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है। बैंड में जान फूंकने के लिए 100 एमएएच की बैटरी है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें फ्रंट पैनल पर सर्कुलर होम बटन है। यह हार्ट रेट सेंसर और 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। यह फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध है।
 

Leaf Pods Truly Wireless Earphones

लीफ पोड्स ट्रूली वायरलेस ईयरफोन का डिज़ाइन और साउंड क्वालिटी अच्छी है। वायरलेस ईयरफोन की बैटरी लाइफ भी काफी प्रभावशाली है। ये ईयरफोन काफी हल्के हैं और यह आसानी से फिट हो जाते हैं। ईयरबड पर एक बटन और इंडीकेटर लाइट दी गई है। इन ईयरफोन की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.