5 दिन तक बैटरी बैकअप वाली pTron Force X10 अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, केवल Rs 99 में खरीदने का मौका!

pTron Force X10 में 1.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन एचडी में है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 10:39 IST
ख़ास बातें
  • इसकी सेल 4 सितंबर यानि आज से शुरू होने जा रही है
  • ग्राम ब्लैक, प्योर ब्लैक स्पेस ब्लू और स्यूडे पिंक कलर्स में उपलब्ध
  • इसकी बैटरी कैपिसिटी 200mAh की है

Tron Force X10 की कीमत 1,499 रुपये है। स्मार्टवॉच को Amazon से खरीदा जा सकता है।

अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच में pTron Force X10 को भारत में लॉन्च किया गया है। घरेलू कंपनी ने इसमें कम दाम में कई फीचर्स देने की कोशिश की है जिसमें ब्लूटूथ कॉलिंग भी शामिल है। कंपनी ने इसके लिए 5 दिन तक के बैटरी बैकअप की बात कही है। इसके सभी फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी यहां दी जा रही है।  
 

pTron Force X10 price, availability

pTron Force X10 की कीमत 1,499 रुपये है। स्मार्टवॉच को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 4 सितंबर यानि आज से शुरू होने जा रही है। इस वॉच के साथ खास ऑफर भी दिया गया है जिसके मुताबिक पहले 100 कस्टमर इसे 99 रुपये में अपना बना सकते हैं। वियरेबल को ग्राम ब्लैक, प्योर ब्लैक स्पेस ब्लू और स्यूडे पिंक में लॉन्च किया गया है। 

pTron Force X10 features, specifications

pTron Force X10 में 1.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉल्यूशन एचडी में है। नेविगेशन के लिए वॉच की राइट साइड में एक बटन दिया गया है। इसकी बॉडी को एलॉय मेटल की परत से ढका गया है। इसके अलावा यह वॉटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है। कंपनी ने इसमें हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर आदि शामिल हैं। यह 8 वर्कआउट मोड्स को भी सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच कैलरी ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंट और चली गई दूरी को भी मापने के काम आती है। 

इसके अन्य उपयोगी फीचर्स में ब्लूटूथ कॉलिंग भी एक खास फीचर है। साथ ही यह रिमोट कैमरा, म्यूजिक कंट्रोल, पिक्चर क्लिक करने के लिए शेक फंक्शन के साथ आती है। वॉच में वेदर अपडेट, अलार्म, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स भी हैं। कॉलिंग के लिए यह ब्लूटूथ 5.0 को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 200mAh की है जो 5 दिन तक का बैकअप दे सकती है, ऐसा कंपनी द्वारा कहा गया है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में 3 घंटे तक का समय लग जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.