Philips के ये लेटेस्ट TWS ईयरबड्स देते हैं 24 घंटे का बैटरी बैकअप, Rs. 2 हजार से कम है कीमत

Philips TAT3225 ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,990 रुपये है। ईयरबड्स को Amazon, Flipkart सहित ऑनलाइन व ऑफलाइन, सभी रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मार्च 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Philips TAT3225 ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,990 रुपये है
  • TWS ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीद के लिए उपलब्ध है
  • इसमें 6 घंटे तक का ऑडियो पलेबैक मिलने का दावा किया गया है
Philips ने एक नया बजट ट्रू वायरलेस ईयरबड, TAT3225 भारत में लॉन्च किया है। TAT3225 ईयरबड्स कंपनी के अनुसार किफायती कीमत में लंबी बैटरी लाइफ और अच्छी ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम है। इसमें 6 घंटे तक का ऑडियो पलेबैक मिलने का दावा किया गया है। चार्जिंग केस के साथ कुल बैकअप 24 घंटे तक हो जाता है। ईयरबड्स में पानी के छींटों और पसीने से बचाव के लिए IPX4 रेटेड बिल्ड मिलता है। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए कंपनी इसमें इको कैंसलेशन फीचर्स मौजूद होने का दावा भी करती है।
 

Philips TAT3225 ईयरबड्स की भारत में कीमत और उपलब्धता

Philips TAT3225 ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,990 रुपये है। ईयरबड्स को Amazon, Flipkart सहित ऑनलाइन व ऑफलाइन, सभी रिटेलर्स के जरिए बेचा जाएगा।
 

Philips TAT3225 ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशन्स

Philips TAT3225 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सेमी-इन-ईयर और स्टेम डिजाइन के साथ आते हैं। इनमें फंक्शन कंट्रोल के लिए एक टच बटन मिलता है। Philips TWS की बैटरी लाइफ की बात करें, तो इसमें सिंगल चार्ज पर 6 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि चार्जिंग केस के साथ बैकअप 24 घंटे तक बढ़ सकता है।

पानी और पसीने से बचाव के लिए इसे Philips TAT3225 को IPX4 रेट किया गया है। इससे यह वर्कआउट के लिए एक अच्छा किफायती ऑप्शन बन सकता है।
Advertisement

Philips TAT3225 ईयरबड्स में इको कैंसिलेशन फीचर है जो बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करने का वादा करता है। यूजर्स को मोनो मोड में सिंगल ईयरबड का इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलती है, जो अकसर प्रीमियम TWS में देखने को मिलता है। नए फिलिप्स ईयरबड एक स्मार्ट पेयरिंग फीचर, LED इंडिकेटर और लो-लेटेंसी मोड से लैस आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.