Oppo Watch X3 Mini छोटी स्क्रीन के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च, फीचर्स लीक

ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus Watch 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2026 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Watch X3 Mini अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है।
  • वियरेबल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।
  • इसमें हेल्थ फीचर्स में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

Oppo Watch X3 का Mini वर्जन जल्द ही कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा सकता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Watch X3 का Mini वर्जन जल्द ही कंपनी की ओर से लॉन्च किया जा सकता है। यह कथित अपकमिंग स्मार्टवॉच अब चर्चा में आ चुकी है। Oppo Watch X3 कंपनी का हालिया लॉन्च वियरेबल है जिसमें 1.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। कुछ यूजर्स को बड़ा डिस्प्ले नहीं पसंद होता है। इसलिए कंपनी इसका छोटा वर्जन भी पेश करने की तैयारी कर रही है जो Oppo Watch X3 Mini के नाम से आ सकता है। कहा गया है कि इसमें कुछ हेल्थ फीचर्स के साथ कंपनी समझौता कर सकती है। 

Oppo Watch X3 Mini कंपनी की अगली स्मार्टवॉच हो सकती है। यह Oppo Watch X3 का छोटा वर्जन हो सकती है जिसे कंपनी ने हाल ही में अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 के साथ पेश किया था। Oppo Watch X3 Mini को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via)ने दावा किया है कि यह स्मार्टवॉच जल्द ही मार्केट में पेश की जा सकती है। ग्लोबल मार्केट में इसे OnePlus Watch 4 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। Watch X3 Mini जाहिर तौर पर छोटे डिस्प्ले और डायल के साथ लॉन्च की जाएगी। 

Advertisement

टिप्स्टर ने दावा किया है कि कंपनी ने अपकमिंग प्रोडक्ट्स में वॉच एक्स 3 मिनी को भी जगह दी है। यहां पर इस वियरेबल के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। छोटे केस साइज के साथ इसमें बैटरी क्षमता में भी कटौती की जा सकती है। कहा गया है कि इसी के साथ इसमें हेल्थ फीचर्स में भी कुछ कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, बिल्ड क्वालिटी में भी मैटिरियल कुछ कमतर दिया जा सकता है। 

Oppo Watch X3 Mini अप्रैल में लॉन्च की जा सकती है। कंपनी इसे शुरुआती दौर में चीन की मार्केट में पेश कर सकती है। घरेलू मार्केट के बाहर इसके लॉन्च को लेकर अभी कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसे OnePlus Watch 4 के नाम से ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी इस अपकमिंग स्मार्टवॉच का अधिकारिक रूप से खुलासा कब तक करती है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent design and built quality
  • Hinge feels solid
  • Bright LTPO OLED display
  • Decent battery life
  • Dependable cameras
  • Good battery life
  • Flagship-grade performance
  • Bad
  • Oppo AI Pen not included
  • Limited availability
  • Speaker quality could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.62 इंच

Cover Resolution

1140x2616 पिक्सल

डिस्प्ले

8.12 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2480x2248 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.