Oppo Enco Air TWS ईयरफोन और AMOLED डिस्प्ले वाला Oppo Band Vitality Edition लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Enco Air ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन और Oppo Band Vitality Edition स्मार्टबैंड चीन में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों प्रोडक्ट Oppo K9 5G स्मार्टफोन और Oppo K9 smart TV के साथ ही एक इवेंट में गुरूवार को लॉन्च कर दिए गए।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 8 मई 2021 17:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Enco Air TWS चार्जिंग केस के साथ देता है 24 घंटे का प्लेबैक टाइम
  • Oppo Enco Air TWS में Bluetooth v5.2 का सपोर्ट है
  • Oppo Band Vitality Edition में 1.1 इंच की AMOLED डिस्पले है

Oppo Enco Air TWS इयरफोन को चार रंग विकल्प में लॉन्च किया गया है।

Oppo Enco Air ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन और Oppo Band Vitality Edition स्मार्टबैंड चीन में लॉन्च हो गए हैं। ये दोनों प्रोडक्ट Oppo K9 5G स्मार्टफोन और Oppo K9 smart TV के साथ ही एक इवेंट में गुरूवार को लॉन्च कर दिए गए। Oppo Enco Air एक पारदर्शी केस के साथ आते हैं और Bluetooth v5.2 को सपोर्ट करते हैं। इनमें 'बेस बूस्टर ट्यूब' दी गई है। साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। वहीं Oppo Band Vitality Edition में NFC, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग और AMOLED डिस्पले वाली टचस्क्रीन दी गई है।  
 

Oppo Enco Air TWS earphones, Oppo Band Vitality Edition price, availability

Oppo Enco Air TWS इयरफोन को JD.com से प्री बुक किया जा सकता है। इनकी कीमत CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) है। हालांकि जो कस्टमर इसे प्री बुक करेंगे उनके लिए इसकी कीमत CNY 249 (लगभग 2,800 रुपये) रखी गई है। कलर वेरिएंट की बात करें तो ये ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। अप्रैल महीने में इन्हें सबसे पहले इटली में रिवील किया गया था।

Oppo Band Vitality Edition को भी JD.com से प्री बुक किया जा सकता है। इस स्मार्टबैंड की कीमत CNY 199 (लगभग 2,200 रुपये) है। जो कस्टमर इसे प्री बुक करेंगे उनके लिए इसकी कीमत CNY 149 (लगभग 1,700 रुपये) रखी गई है। इसे ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Oppo Enco Air और Oppo Band Vitality Edition ग्लोबल बाजार में कब उपलब्ध होंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Oppo Enco Air TWS earphones specifications, features

Oppo Enco Air TWS इयरफोन चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे का प्लेबैक देते हैं। Oppo का कहना है कि सिंगल चार्ज में प्रत्येक इयरबड 4 घंटे का प्लेबैक देती है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में इनसे 8 घंटे का प्लेबैक लिया जा सकता है। चार्जिंग के लिए इनमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इयरफोन में सेमी इन-इयर डिजाइन है और इनमें 10mm के डायनेमिक ड्राइवर हैं। प्रत्येक बड में दो माइक्रोफोन हैं और एक बेस बूस्टर ट्यूब है जिससे कि ध्वनि काफी असरदार महसूस होती है।  

Enco Air TWS इयरफोन में गेम मोड दिया गया है जो कि गेमिंग के दौरान ऑडियो और वीडियो के बीच बेहतर सिंक के लिए 47ms की लो-लेटेंसी देता है। चार्जिंग केस खुलने के साथ ही यह स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। म्यूजिक को प्ले, पॉज करने या कॉल उठाने या समाप्त करने के लिए इनमें टच कंट्रोल का सपोर्ट दिया गया है। IPX4 रेटिंग भी इनमें दी गई है ताकि पानी के छीटों से प्रभाव रहित रहें। ये इयरफोन एंड्रॉयड और iOS दोनों ही के साथ कम्पेटिबल हैं।

Oppo Band Vitality Edition specifications, features
Advertisement
Oppo Band Vitality Edition में 1.1 इंच की AMOLED डिस्पले और 12 एक्सर्साइज मोड हैं। यह यूजर की नींद, हर्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) लेवल को भी मॉनिटर करता है। इसमें NFC का सपोर्ट है जिससे बिना टच पेमेंट संभव है। यह 50 मीटर तक पानी में टिका रह सकता है। सिंगल चार्ज में यह डिवाइस 14 दिन का रन टाइम दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  4. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  7. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  9. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  11. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  3. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  7. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.