Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत

Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जुलाई 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं
  • ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है
  • ये 10 मिनट के चार्ज में 11 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं

Enco Air 5 ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स 52dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आते हैं। कहा गया है कि ये 54 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इनमें 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। इनमें 10-बैंड कस्टम इक्वेलाइजर मिलता है और साथ में तीन स्टैंडर्ड ऑडियो प्रीसेट हैं। Alive Audio के नाम से एक स्पेशिअल ऑडियो फंक्शन भी मिलता है जो केवल ColorOS 12.0 या उससे ऊपर के ओप्पो स्मार्टफोन्स के साथ काम करता है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Oppo Enco Air 5 Price in India, Availabiltiy

Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स की भारत में कीमत 3200 रुपये है। कंपनी ने इन्हें Midnight Black और Lavender Purple कलर में पेश किया है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकते हैं। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart से भी खरीदे जा सकते हैं। 

Advertisement

Oppo Enco Air 5 Specifications

Oppo Enco Air 5 में 12mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। ये 10-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनमें AAC और SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये 52dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं और 5000Hz तक की फ्रिक्वेंसी को कवर कर सकते हैं। इनमें ट्रिपल माइक्रोफोन सेटअप मिलता है। 

Enco Air 5 ईयरबड्स में ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। ये 47ms लो-लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं। बैटरी की बात करें तो इनमें 13 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ ये 54 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। क्विक चार्ज फीचर भी इनमें मिलता है। ये 10 मिनट के चार्ज में 11 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.