OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च

OnePlus Nord Buds 4 को कंपनी दो रंगों में लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2026 07:30 IST
ख़ास बातें
  • नॉर्ड बड्स 4 को कंपनी दो रंगों में लॉन्च करने वाली है।
  • इनमें 54 घंटे तक का बैकअप होने का दावा किया गया है।
  • इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।

नॉर्ड बड्स 4 को कंपनी दो रंगों में लॉन्च करने वाली है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी नए ईयरबड्स को 25 जून को लॉन्च करने वाली है। ईयरबड्स में कंपनी ने नॉइज कैंसिलेशन पर खास फोकस किया है। इसी के साथ लॉन्च से पहले कई और फीचर्स का खुलासा किया गया है। इनमें टाइटेनियम प्लेटेड ड्राइवर मिलने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि ये पंची बेस, और क्लियर वोकल्स डिलीवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OnePlus Nord Buds 4 Launch Date

OnePlus Nord Buds 4 की लॉन्च डेट कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है। नए ईयरबड्स 25 जून को लॉन्च होने वाले हैं। नए ईयरबड्स में 52dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर दिया गया है। यह नए ईयरबड्स का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर है। इसकी मदद से यूजर को ट्रेवल या काम करते समय भी क्लियर वायस कॉल्स का अनुभव मिलेगा। कहा गया है कि 12mm के टाइटेनियम प्लेटेड डाइनेमिक ड्राइवर इनमें मिलने वाले हैं। 

Nord Buds 4 का डिजाइन भी कंपनी ने रिवील कर दिया है। ईयरबड्स में इन-इयर डिजाइन मिलने वाला है। इसमें सॉफ्ट सिलिकॉन टिप्स दिए गए हैं। कंपनी ने स्टेम स्टाइल बॉडी में इनको बनाया है। चार्जिंग केस को नया डिजाइन दिया गया है जो आयताकार है। ये वजन में भी हल्के होंगे और वजन केवल 4.3 ग्राम है। इनमें 3D स्पेशिअल ऑडियो और गेम स्पेशिअल साउंड इफेक्ट भी मिलने वाला है। 

नॉर्ड बड्स 4 को कंपनी दो रंगों में लॉन्च करने वाली है। जिसमें एस्ट्रल टील और क्लासिक स्टैलर ब्लैक शामिल होगा। कंपनी ने बैटरी लाइफ के लिए भी बड़ा दावा किया है। चार्जिंग केस के साथ इनमें 54 घंटे तक का बैकअप होने का दावा किया गया है। इसी के साथ इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। जिसके लिए कहा गया है कि ये 10 मिनट के चार्ज में 11 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। प्राइस को लेकर अभी तक कोई भी संकेत कंपनी ने नहीं दिया है। लॉन्च में लगभग एक हफ्ते का समय है जिसके पहले कई और फीचर्स का खुलासा कंपनी कर सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.