OnePlus Bullets Wireless Z3 नेकबैंड ईयरफोन्स भारत में 19 जून को होंगे लॉन्च, जानें क्या होगा खास

OnePlus Bullets Wireless Z3 में फास्ट चार्जिंग का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 27 घंटे तक की ऑडियो प्लेबैक मिल जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2025 17:59 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को 36 घंटे का प्लेबैक या 21 घंटे तक की टॉक टाइम मिलने का दावा
  • Bullet Wireless Z2 में 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया था
  • सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 27 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक मिल सकता है

OnePlus Bullets Wireless Z2 (ऊपर तस्वीर में) को 2022 में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने नए वायरलेस नेकबैंड Bullets Wireless Z3 को इंडिया में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च डेट 19 जून कंफर्म की है। टीजर भी शेयर किया गया है, जिसमें बताया है कि नया हेडसेट दो कलर ऑप्शन - Samba Sunset और Mambo Midnight में आएगा। OnePlus का कहना है कि इस बार ऑडियो एक्सपीरियंस पहले से भी ज्यादा इमर्सिव बैस और AI-क्लियरिटी के साथ मिलेगा। इसके अलावा, यह भी इशारा दिया है कि इसमें लंबा बैटरी बैटअप मिलेगा।

OnePlus के मुताबिक, Bullets Wireless Z3 की बैटरी काफी इंप्रेसिव है। यूजर्स को 36 घंटे का प्लेबैक या 21 घंटे तक की टॉक टाइम सिर्फ एक बार चार्ज करने पर मिल सकता है। यह पिछले मॉडल की तुलना में अधिक है। Bullet Wireless Z2 में 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया था।

Z3 में फास्ट चार्जिंग का भी खास ध्यान रखा गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 27 घंटे तक की ऑडियो प्लेबैक मिल जाएगा। यानी जल्दी में भी चार्ज करो और पूरा दिन बिन टेंशन म्यूजिक चलाओ। Z2 में यही फास्ट चार्जिंग 20 घंटे का बैकअप देती थी।

डिजाइन की बात करें तो ये नेकबैंड काफी हद तक पहले जैसे ही दिखता है। उम्मीद है कि इसमें भी वही Quick Switch बटन, वॉल्यूम कंट्रोल, म्यूजिक ट्रैक स्किप, फोन कॉल हैंडलिंग, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और Magnetic Control जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें IP55 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस भी रहेगा।
Advertisement

अफवाहें हैं कि इसका प्राइस भी लगभग 1,999 रुपये के आसपास ही रखा जाएगा। लॉन्च के बाद यह हेडसेट Amazon, Flipkart, OnePlus.in, OnePlus Store App और OnePlus एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर मिलना शुरू हो जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.