100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, IP68 रेटिंग वाली सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Go लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Twist Go स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 10:53 IST
ख़ास बातें
  • घड़ी में 1.39 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें कई कलर ऑप्शंस यूजर के लिए दिए गए हैं।
  • कंपनी ने इसमें IP68 रेटिंग भी दी है।

NoiseFit Twist Go स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है।

Photo Credit: Gonoise

Noise ने स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो में एक और सस्ती स्मार्टवॉच NoiseFit Twist Go को लॉन्च किया है। कंपनी की यह अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच बजट में कई हेल्थ फीचर्स भी ऑफर करती है जिसमें SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी शामिल है। स्मार्टवॉच को वॉटर रसिस्टेंट बनाने के लिए कंपनी ने इसमें IP68 रेटिंग भी दी है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी दिए गए हैं जो फिटनेस चाहने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

NoiseFit Twist Go price

NoiseFit Twist Go को कंपनी ने भारत में 1199 रुपये में लॉन्च किया है। इसमें कई कलर ऑप्शंस यूजर के लिए दिए गए हैं। जिनमें Silver Grey, Jet Black, Rose Pink, Silver Link, Gold Link, Black Link, Elite Silver, और Elite Black शामिल हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। 
 

NoiseFit Twist Go specifications

NoiseFit Twist Go स्मार्टवॉच में सर्कुलर डायल दिया गया है। यह मेटल यूनीबॉडी के साथ आती है जिसमें राइट साइड में एक क्राउन बटन मौजूद है। घड़ी में 1.39 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी है। स्ट्रैप में भी कई ऑप्शन कंपनी ने दिए हैं जिसमें मैटेलिक, मैश, और सिलिकॉन स्ट्रैप में से चुना जा सकता है। इसके साथ कस्टमाइजेबल वॉचफेस आते हैं। 

स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स भी ऑफर करती है जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें ट्रैकिंग के लिए 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। वॉच में बिल्ट इन माइक्रोफोन है और हैंड्स फ्री ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन कैल्कुलेटर, वैदर, म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट, नोटिफिकेशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  3. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  5. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  6. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  7. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  8. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  10. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.