सिंगल चार्ज में 10 दिन चलने वाली NoiseFit Active 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

NoiseFit Active 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 09:35 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • स्क्रीन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • इसमें 150 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलते हैं।

NoiseFit Active 2 स्मार्टवॉच में IP68 रेटिंग है

Photo Credit: Gonoise

Noise की ओर से नई स्मार्टवॉच NoiseFit Active 2 को पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है जिसके लिए Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। स्मार्टवॉच में 150 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

NoiseFit Active 2 price in india

NoiseFit Active 2 की कीमत की बात करें तो स्मार्टवॉच का प्राइस Rs 3499 है। कलर और स्ट्रैप में कई ऑप्शन मौजूद हैं। 6 तरह के कलर्स में इसे खरीदा जा सकता है जिसमें Classic Brown, Midnight Black भी शामिल है। इसे Noise की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Flipkart ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

NoiseFit Active 2 Specifications

NoiseFit Active 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें स्मार्टवॉच में 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। स्क्रीन में 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 150 से ज्यादा एनिमेटेड वॉचफेस मिलते हैं। साथ ही 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह Noise Tru Sync टेक्नोलॉजी से लैस है और Bluetooth 5.3 के जरिए ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट मिल जाते हैं। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो स्मार्टवॉच में सिंगल चार्ज में 10 दिनों तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में IP68 रेटिंग है जिससे कि यह धूल और पानी की वजह से बहुत जल्दी खराब नहीं हो सकती है। अन्य फीचर्स में वेदर अपडेट, कैल्कुलेटर, म्यूजिक कंट्रोल, रिमाइंडर आदि भी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.