Noise लाई बच्चों के लिए 7 दिन की बैटरी लाइफ वाला Noise Champ स्मार्टबैंड

Noise के इस नए वियरेबल में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो बच्चों को अच्छी आदतें डालने में भी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर वर्तमान में Noise Champ को 1,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • यह NoiseFit एप्लीकेशन सपोर्ट के साथ आता है।
  • इसमें 12 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Noise Champ Smart Band में IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई है।

Noise ने नया Champ Smart Band लॉन्च किया है जो कि खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। Noise के इस नए वियरेबल में कई आकर्षक फीचर दिए गए हैं जो बच्चों और पेरेंट्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसमें हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ ही कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जो बच्चों को अच्छी आदतें डालने में भी मदद कर सकते हैं। यह पढ़ाई के टाइम के बारे में याद दिलाने, खाना खाने के टाइम और पानी पीने की याद दिलाने जैसे कामों में भी लाया जा सकता है। 
 

Noise Champ Smart Band Price in India

Noise Champ Smart Band की कीमत 3,999 रुपये है। Amazon पर वर्तमान में इस वियरेबल को 1,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लिस्टेड प्राइस को देखकर लगता है कि कंपनी वर्तमान में इस स्मार्टबैंड पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है। स्मार्टबैंड को भारत में Amazon की ऑफिशिअल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Noise Champ Smart Band Specifications

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Noise Champ Smart Band को खासतौर से बच्चों के लिए मार्केट में उतारा गया है। इसमें बच्चों की अच्छी हेल्थ और अच्छी आदतों के लिए कई फीचर दिए गए हैं। जिसमें कि बच्चों को खाना खाने का समय याद दिलाने, पानी पीने की याद दिलाने, पढ़ाई के लिए टाइम सेट करने जैसी सुविधाएं दी गई हैं। वजन में यह वियरेबल केवल 18 ग्राम का है। इसमें 12 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और यह फिजिकल एक्टिविटी ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। यानि कि यह बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी पर भी ध्यान रखता है। यूजर्स इसमें वॉच फेस को कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं। इसमें 50 क्लाउड बेस्ड वॉच फेस दिए गए हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है जो हैं- कार्बन ब्लैक, पेप्पी ब्लू और कैंडी पिंक। 

बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो इसे सिंगल चार्ज में 7 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ लिस्ट किया गया है। Noise के इस स्मार्टबैंड में IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग भी है जिसका मतलब है कि यह पानी में जल्दी खराब नहीं हो सकता है। यह NoiseFit एप्लीकेशन सपोर्ट के साथ आता है और इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है। Noise ने बच्चों के लिए Champ Smart Band के रूप में एक रोचक वियरेबल पेश किया है जो पेरेंट्स के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.