Noise ने फ‍िर लॉन्‍च किए ‘सस्‍ते’ TWS ईयरबड्स, सिंगल चार्ज में चलेंगे 45 घंटे! जानें प्राइस

Noise Buds Nero की कीमत 899 रुपये है। इन्‍हें चारकोल ब्‍लैक, स्‍नो वाइट, मिडनाइट ब्‍लू, ऑलिव ग्रीन और डीप वाइन कलर्स में पेश किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Noise Buds Nero ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • 899 रुपये कीमत में लॉन्‍च हुए नए ईयरबड्स
  • कई सारी खूबियों के साथ आते हैं ये ईयरबड्स

Noise Buds Nero सपोर्ट करते हैं सिरी और गूगल असिस्‍टेंट को। हैंड-फ्री कॉलिंग में भी ये काम आते हैं।

Photo Credit: gonoise

Noise Buds Nero : वियरेबल ब्रैंड ‘नॉइस' किफायती TWS ईयरबड्स लॉन्‍च करती रहती है। इस दफा उसने Noise Buds Nero के रूप में एक और ‘सस्‍ती' पेशकश की है। दावा है कि ये ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 45 घंटे तक चल सकते हैं। 40ms की लो-लेटेंसी ऑफर करते हैं। डिजाइन कॉम्‍पैक्‍ट है और एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा दी गई है। नए ईयरबड्स ढेर सारे कलर ऑप्‍शंस में आते हैं और इनमें वॉइस असिस्‍टेंट का भी सपोर्ट है।  
 

Noise Buds Nero Price 

Noise Buds Nero की कीमत 899 रुपये है। इन्‍हें चारकोल ब्‍लैक, स्‍नो वाइट, मिडनाइट ब्‍लू, ऑलिव ग्रीन और डीप वाइन कलर्स में पेश किया गया है। Buds Nero को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा मिंत्रा से भी लिया जा सकता है। 
 

Noise Buds Nero Features, Specifications 

Noise Buds Nero कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन में आते हैं। इनके केस में रबड़ की फ‍िनिश है। बड्स में 10एमएम के ड्राइवर्स लगाए गए हैं। ये ब्‍लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं और क्विक पेयरिंग के जरिए फटाफट से किसी भी डिवाइस से कनेक्‍ट हो जाते हैं। इनमें क्‍वाड माइक लगाए गए हैं और एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा है। 

दावा है कि ये बड्स 40एमएस की लो-लेटेंसी ऑफर करते हैं, जिससे गेमिंग के दौरान भी इन्‍हें इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। सिंगल चार्ज करने पर ये 45 घंटे तक चल सकते हैं और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 150 मिनट का प्‍लेटाइम दे देंगे। 
Advertisement

Noise Buds Nero सपोर्ट करते हैं सिरी और गूगल असिस्‍टेंट को। हैंड-फ्री कॉलिंग में भी ये काम आते हैं। इन्‍हें IPX5 रेटिंग मिली है, जो पानी से होने वाली नुकसान से बड्स को बचा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.