2.1 इंच बड़े डिस्प्ले, IP65 रेटिंग के साथ Lyne Lancer 16 स्मार्टवॉच भारत में Rs 1799 में लॉन्च, जानें फीचर्स

वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए कंपनी ने इसे IP65 रेट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 17:17 IST
ख़ास बातें
  • इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है।
  • इसमें कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं।
  • यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

Lyne Lancer 16 स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स मिलते हैं।

Photo Credit: Lyne Originals

Lyne Originals की ओर से नई स्मार्टवॉच Lyne Lancer 16 को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में आती है लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी के सभी जरूरी फीचर्स कैरी करती है। इसमें 2.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्ट्रैप स्टेनलेस स्टील का बना है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज हो सकने वाले वॉचफेस हैं। इसमें कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं। वाटर रसिस्टेंस के लिए कंपनी ने इसे IP65 रेट किया है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही कॉल, मैसेज, ऐप आदि के नोटिफिकेशन भी डिस्प्ले पर दिखाती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Lyne Lancer 16 Price in India

Lyne Lancer 16 की भारत में कीमत 1799 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Flipkart से भी खरीदी जा सकती है। कंपनी ने इसे दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसमें ब्लैक और सिल्वर का ऑप्शन मिल जाता है। 
 

Lyne Lancer 16 Specifications

Lyne Lancer 16 स्मार्टवॉच अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में आती है लेकिन सभी जरूरी फीचर्स से लैस है। इसमें 2.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉचफेस हैं। इसका स्ट्रैप स्टेनलेस स्टील का बना है। इसमें रोटेटिंग क्राउन भी डायल पर दिया गया है जिससे कि नेविगेशन की जा सकती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही कॉल, मैसेज, ऐप आदि के नोटिफिकेशन भी डिस्प्ले पर दिखाती है। 

इसमें कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी हैं जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंट आदि शामिल हैं। इसमें मल्टी स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है। वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए कंपनी ने इसे IP65 रेट किया है। इसके अलावा इसमें Find Your Device और कैलेंडर एक्सेस जैसे फीचर्स भी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  7. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  9. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.