1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले और 7 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ Letv Watch W6 लॉन्च, जानें कीमत...

Letv Watch W6 की कीमत CNY 599 (लगभग 7,016 रुपये) है। लेकिन कंपनी फिलहाल इसे CNY 499 (लगभग 5,845 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध करा रही है। इसमें आपको वाइब्रेंट ऑरेंज और स्टार ब्लू दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Letv Watch W6 में है 1.39 इंच AMOLED राउंड डिस्प्ले
  • इस वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है
  • इस वॉच की सेल Letv Mall पर चल रही है
Letv Watch W6 को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि 1.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। फिलहाल, इस वॉच को चीन में पेश किया गया है और इसकी बिक्री Letv Mall है। इस वॉच में ग्राहकों को दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए प्राप्त होंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन व हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस वॉच में 7 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। साथ ही इस वॉच में ग्राहकों को ब्लूटूथ कॉल और म्यूज़िक प्लेबैक जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 

Letv Watch W6 Price

Letv Watch W6 की कीमत CNY 599 (लगभग 7,016 रुपये) है। लेकिन कंपनी फिलहाल इसे CNY 499 (लगभग 5,845 रुपये) में खरीद के लिए उपलब्ध करा रही है। इसमें आपको वाइब्रेंट ऑरेंज और स्टार ब्लू दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल इस वॉच की सेल Letv Mall पर चल रही है।
Advertisement
 

Letv Watch W6 specification

Letv Watch W6 में 1.39 इंच AMOLED “high-definition retina color” राउंड डिस्प्ले दिया गया है। वॉच में ब्लड ऑक्सिज़न सैचुरेशन, हार्ट रेट, स्लिप मॉनिटरिंग ऐर 7 स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं। साथ ही वॉच में ब्लूटूथ कॉल और म्यूज़िक प्लेबैक फंक्शन भी मौजूद है।

बैटरी की बात करें, इस वॉच में 300mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 7 दिन तक का स्टैंडबाय और 2 से 3 दिन तक का नॉर्मल यूसेज प्रदान करती है। कंपनी का कहना है कि यह वॉच 2 से 3 घंटे में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
Advertisement

इसके अलावा, वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जो कि वॉच को वाटर-डस्ट रसिस्टेंट बनाता है। यह वॉच Android 5.0 और iOS 9 से ऊपर के डिवाइस में सपोर्ट करता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.