iQOO भी ले आई TWS ईयरफोन्‍स, 42 घंटों के प्‍लेबैक के साथ iQOO TWS 1e लॉन्‍च, जानें प्राइस

iQOO TWS 1e को लेकर कंपनी का दावा है कि इनका ऑडियो गोल्‍डन ईयर अकॉस्टिक टीम और डीपएक्‍स 3.0 स्‍टीरियो साउंड इफेक्‍ट्स के साथ ट्यून किया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • आईकू ने इंडिया में पहले TWS ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च किया है
  • ये ईयरफोन्‍स 11mm के हाई-रेजॉलूशन स्‍पीकर ड्राइवर से पैक हैं
  • इन्‍हें फ्लेम येलो कलर ऑप्‍शन में लाया गया है

ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) ऑफर करते हैं, जो 30 डेसिबल तक प्रभावी है।

iQOO TWS 1e : ऐसा लगता है कि वीवो का सब ब्रैंड आईकू अपनी मुख्‍य कंपनी के नक्‍शेकदम पर चल रहा है। स्‍मार्टफोन्‍स मार्केट में पकड़ बनाने के बाद आईकू ने अब इंडिया में पहले TWS ईयरफोन्‍स को लॉन्‍च किया है। इनका नाम iQOO TWS 1e है। ये ईयरफोन्‍स 11mm के हाई-रेजॉलूशन स्‍पीकर ड्राइवर से पैक किए गए हैं। कीमत 2 हजार रुपये से कम है और इस दाम में 42 घंटों का प्‍लेबैक मिल जाता है। नए आईकू ईयरफोन्‍स में और क्‍या खास है? आइए जानते हैं। 
 

iQOO TWS 1e Price in india 

iQOO TWS 1e की कीमत 1,899 रुपये रखी गई है। इन्‍हें फ्लेम येलो कलर ऑप्‍शन के साथ एमेजॉन से लिया जा सकेगा। सेल 23 अगस्‍त दोपहर 12 बजे से होगी। 
Advertisement
 

iQOO TWS 1e Specifications, features 

iQOO TWS 1e को लेकर कंपनी का दावा है कि इनका ऑडियो गोल्‍डन ईयर अकॉस्टिक टीम और डीपएक्‍स 3.0 स्‍टीरियो साउंड इफेक्‍ट्स के साथ ट्यून किया गया है। कुल मिलाकर कंपनी बताना चाहती है कि यूजर्स को शानदार ऑडियो एक्‍सपीरियंस मिलेगा। 

ये ईयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) ऑफर करते हैं, जो 30 डेसिबल तक प्रभावी है। एआई की मदद से ये बाहर के शोर को तब कम कर देते हैं, जब आप कॉल पर होते हैं। कंपनी ने ईयरबड्स में 11एमएम के ड्राइवर दिए हैं। गेमिंग के दौरान इनका लो-लेटेंसी मोड 88मिलीसेकंड तक है। 
Advertisement

दावा है कि 42 घंटे का टोटल प्‍लेबैक देने वाले ये ईयरबड्स सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का म्‍यूजिक प्‍लेबैक दे सकते हैं। इनमें गूगल फास्‍ट पेयर, गूगल असिस्‍टेंट, वियरिंग डिटेक्‍शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फाइंड माई ईयरफोन्‍स के साथ आप इन ईयरबड्स को गुम हो जाने पर तलाश सकते हैं। ये बड्स आईपी54 रे‍टेड हैं यानी धूल और पानी के नुकसान से कुछ हद तक बचे रह सकते हैं। जैसाकि हमने बताया इनकी कीमत 1899 रुपये है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Yellow

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  2. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  3. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  7. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  8. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  9. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  10. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.