सोने से बनी HUAWEI Watch Ultimate Design Gold धांसू हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें

HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Ultimate Design Gold लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 18:29 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Watch Ultimate Design Gold में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • HUAWEI Watch Ultimate Design Gold की बैटरी 14 दिनों तक चलती है।
  • HUAWEI Watch Ultimate Design Gold वॉच 10 ATM रेटिंग से लैस है।

HUAWEI Watch Ultimate Design Gold में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच HUAWEI Watch Ultimate Design Gold लॉन्च कर दी है। HUAWEI की यह वॉच 18K येल्लो गोल्ड के 6 सेक्शन से लैस है, जिसके साथ सिरेमिक बेजल दिए गए हैं। इस वॉच में 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। यहां हम आपको HUAWEI Watch Ultimate Design Gold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

HUAWEI Watch Ultimate Design Gold Price


HUAWEI Watch Ultimate Design Gold के ब्लैक गोल्ड वेरिएंट की कीमत CNY 21,999 (लगभग 2,56,250 रुपये) और सैफायर येलो गोल्ड वेरिएंट की कीमत CNY 23,999 (लगभग 2,79,545 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच आज से चीन में Vmall, HUAWEI एक्सक्लूसिव और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
 

HUAWEI Watch Ultimate Design Gold Specifications


HUAWEI Watch Ultimate Design Gold में 1.5 इंच की एलटीपीओ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और स्क्रीन 311 पीपीआई है। यह वॉच सैफायर ग्लास + गोल्ड इनलेड सिरेमिक बेजेल + एमारफोज जिरकोनिया फ्रंट केस + सिरेमिक बैक केस स्ट्रैप: गोल्ड टाइटेनियम स्ट्रैप से लैस है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बैरोमीटर प्रेशर, टेंप्रेचर, एंबिएंट लाइट और डेप्थ सेंसर दिया गया है। वॉच में तीन फिजिकल बटन हैं, जिसमें 2 o' क्लॉक बटन क्राउन को रोटेट करता है और लॉन्ग प्रेस, शॉर्ट प्रेस और अन्य फीचर्स का सपोर्ट करता है।

HUAWEI की यह वॉच हार्मोनीओएस 2 या बाद के वर्जन, एंड्रॉइड 8.0 और इसके बाद के वर्जन और आईओएस 13.0 और इसके बाद के वर्जन के साथ कंपेटिबल है। यह वॉच 10 एटीएम रेटिंग से लैस है, जिससे पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह वॉच जीपीएस सपोर्ट, एनएफसी सपोर्ट और ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आती है। कॉल और म्यूजिक के लिए इन-बिल्ड माइक और स्पीकर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो वॉच 49.4 मिमी × 49.4 मिमी × 13 मिमी और वजन 78 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 14 दिनों तक चलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.