Huawei की नई स्‍मार्टघड़ी Watch Fit 3 लॉन्‍च, वक्‍त के साथ बताएगी फ‍िट रहना, जानें प्राइस

Huawei Watch Fit 3 को चीन में लॉन्‍च किया गया है। यह 6 कलर ऑप्‍शंस में आती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 मई 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch Fit 3 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च
  • ढेरों हेल्‍थ व फ‍िटनेस फीचर्स से है लैस
  • यह 6 कलर ऑप्‍शंस में आती है

Watch Fit 3 में हुवावे का ट्रू सीन 5.5 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्‍टम है। दावा है कि यह एक्‍सरसाइज के दौरान सटीक हार्ट रेट मापता है।

हुवावे (Huawei) ने चीन में एक नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Huawei Watch Fit 3. यह स्‍लीक डिजाइन, वाइब्रैंट डिस्‍प्‍ले और ढेरों हेल्‍थ व फ‍िटनेस फीचर्स पर फोकस करती है। नई हुवावे वॉच में राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस किसी आम स्‍मार्टफोन से ज्‍यादा 1500 निट्स तक है। यह 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड के साथ आती है और 10 दिनों तक बैटरी लाइफ ऑफर करती है। क्विक चार्ज की सुविधा इसमें है, जो सिर्फ 10 मिनट में वॉच को पूरे दिन के लिए रेडी कर देती है। 
 

Huawei Watch Fit 3 Price 

Huawei Watch Fit 3 को चीन में लॉन्‍च किया गया है। यह 6 कलर ऑप्‍शंस में आती है। शुरुआती कीमत 999 युआन (लगभग 11,558 रुपये) है। लेदर स्‍ट्रैप वर्जन के लिए 1199 युआन (लगभग 13,873 रुपये) चुकाने होंगे। Watch Fit 3 की प्री-सेल आज ही से शुरू हो रही है। ऑफ‍िशियली इसे 20 मई से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

Huawei Watch Fit 3 Specifications

Huawei Watch Fit 3 में 1.82 इंच का राउंडेड कॉर्नर वाला आयताकार AMOLED डिस्‍प्‍ले है। उसकी पीक ब्राइटनैस 1500 निट्स है। वॉच में 60 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट उभरता है। वॉच का वजन बिना स्‍ट्रैप के सिर्फ 26 ग्राम है, जिससे इसे हर वक्‍त पहनना आसान हो जाता है।   

Watch Fit 3 में हुवावे का ट्रू सीन 5.5 हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्‍टम है। दावा है कि यह एक्‍सरसाइज के दौरान सटीक हार्ट रेट मापता है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल (SpO2) को भी यह कैलकुलेट करता है। नई हुवावे वॉच को पहनकर सोने पर यह यूजर की नींद को भी परखती है। 
Advertisement

100 से ज्‍यादा वर्कआउट मोड इसमें दिए गए हैं। इनमें ट्रैक रन मोड भी शामिल है जो वॉच में मौजूद बिल्‍ट-इन जीपीएस का इस्‍तेमाल करके एकदम सटीक कदमों को नापता है। 

Watch Fit 3 में ब्‍लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है। वॉच से म्‍यूजिक को कंट्रोल किया जा सकता है। रियलटाइम रिमांडर्स भी इसमें मिल जाते हैं। वॉच को पहनकर पानी में तैरा जा सकता है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले (AOD) की सुविधा इसमें दी गई है। Watch Fit 3 को लेकर दावा है कि इसकी बैटरी चुन‍िंदा सिचुएशंस में 10 दिनों तक चल जाती है। हालांकि ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले के साथ यह 4 दिन टिकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.