स्मार्टवॉच देखने में बहुत ही पतली लगती है। साथ ही यह वजन में भी बहुत हल्की है।
Huawei Watch Air में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Watch Air को कंपनी ने अपनी सबसे स्लिम स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच देखने में बहुत ही पतली लगती है। साथ ही यह वजन में भी बहुत हल्की है। स्क्वायर डायल में आने वाली वॉच कर्व्ड डिजाइन लिए हुए है। स्मार्टवॉच में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3500 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होकर आती है। यानी धूप की रोशनी में भी स्क्रीन को पढ़ने में भी परेशानी नहीं होगी। यह कई हेल्थ संबंधी फीचर्स को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस विस्तार से।
Huawei Watch Air Price, Availability
Huawei Watch Air को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 युआन (लगभग 34,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच कई रंगों में आती है। कंपनी ने इसे ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड शेड्स में उतारा है। स्ट्रैप के लिए भी कई तरह के ऑप्शंस मौजूद हैं। सेल 4 दिसंबर से शुरू होगी।
Huawei Watch Air Specifications
Huawei Watch Air में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86% है। बेजल्स काफी पतले हैं और केवल 1.4mm के हैं। यह कंपनी की सबसे स्लिम स्मार्टवॉच है जो केवल 6.9mm मोटाई में आती है। इसका वजन केवल 27 ग्राम है। यह 3500 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होकर आती है। इसमें LTPO 2.0 एडेप्टिव रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।
Watch Air कनेक्टिविटी के मामले में बहुत उपयोगी बताई गई है। कंपनी के अनुसार यह Huawei स्मार्टफोन, टैबलेट, हेडफोन्स आदि से कनेक्ट हो सकती है और यूजर्स को उनका हेल्थ डेटा, नोटिफिकेशन और मैसेज आदि दिखा सकती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह वन क्लिक माइक्रो हेल्थ चेक सपोर्ट करती है। इसमें यह हाई यूरिक एसिड रिपोर्ट करती है। डायबिटिज के रिस्क को बताती है। कई AI आधारित हेल्थ मेजरमेंट यह कर सकती है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। स्मार्टवॉच में 5 दिन की बैटरी होने की बात कही गई है। यह 10 मिनट के क्विक चार्ज को भी सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी