Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, AMOLED स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ; जानें कीमत

Huawei Band 10 के Polymer Case (Black और Pink कलर ऑप्शन) की कीमत भारत में 3,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Band 10 दो केस ऑप्शन में आता है, Polymer और Aluminium Alloy Case
  • Polymer Case की कीमत भारत में 3,999 रुपये है
  • Aluminium Alloy Case वेरिएंट को 4,499 रुपये में पेश किया गया है

Huawei Band 10 दो केस ऑप्शन में आता है

Photo Credit: Huawei

Huawei ने भारत में अपना नया फिटनेस बैंड Huawei Band 10 लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले इस डिवाइस को इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर चुकी है और अब इसे भारत में 3,699 रुपये की शुरुआती लॉन्च कीमत पर लाया गया है। बैंड में 1.47-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स, और AI बेस्ड फिटनेस ट्रैकिंग जैसी खासियतें दी गई हैं। इसके दो वेरिएंट्स में पॉलीमर केस और एल्यूमिनियम अलॉय केस शामिल हैं।

Huawei Band 10 दो केस ऑप्शन में आता है, Polymer Case (Black और Pink कलर ऑप्शन), जिसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये है। वहीं, Aluminium Alloy Case (Matte Black, White, Green, Blue, Purple कलर ऑप्शन) को देश में 4,499 रुपये में पेश किया गया है। Huawei Band 10 की सेल Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से शुरू हो चुकी है और लॉन्च ऑफर के तहत 10 जून तक दोनों वेरिएंट्स पर 300 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
Advertisement

डिजाइन की बात करें तो Huawei Band 10 का लुक पहले से प्रीमियम और स्लीक लगता है। इसमें 1.47-इंच की 2.5D HD AMOLED टच स्क्रीन दी गई है, जो 282 PPI रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिवाइस में कस्टमाइजेबल विजेट्स दिए गए हैं ताकि यूजर्स को तेज और आसान नेविगेशन मिल सके। यह बैंड 5ATM रेटिंग के साथ आता है, यानी 50 मीटर तक पानी में भी काम करेगा।

इसमें Huawei TruSeen 5.5 टेक्नोलॉजी-बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटरिंग, TruSleep 4.0 के जरिए स्लीप ट्रैकिंग और TruRelax के जरिए स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। बैंड में SpO2 मॉनिटरिंग, मेनस्ट्रुअल सायकल ट्रैकिंग, और 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, यूजर्स को म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा रिमोट शटर और क्विक मैसेज रिप्लाई जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
Advertisement

फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Band 10 में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिनमें से 4 एक्सरसाइज को यह ऑटो-डिटेक्ट भी कर सकता है। डिवाइस में लगा 9-axis सेंसर और AI-पावर्ड स्ट्रोक रिकग्निशन सिस्टम स्विमिंग के दौरान 95% तक सटीक स्ट्रोक और लैप डिटेक्शन देने का दावा करता है।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह बैंड एक बार चार्ज करने पर 14 दिन (टिपिकल यूज) तक चल सकता है। यदि TruSleep और हार्ट रेट ऑन हो, तो यह 8 दिन तक चलेगा। Always-On Display ऑन होने पर बैटरी 3 दिन तक टिकेगी। इसे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Robust build
  • Comprehensive health and fitness features
  • Easy to use companion app
  • Great battery life
  • Bad
  • No Bluetooth calling
  • Low refresh-rate display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Green, Matte Black, Purple, Pink, White

Compatible OS

Android 9.0 or later and iOS 13.0 or later

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.