Huawei का Band 10 स्मार्ट बैंड AMOLED डिस्प्ले, ऑक्सीजन मॉनिटर के साथ जल्द होगा लॉन्च! मिला सर्टिफिकेशन

अफवाह है कि Huawei Band 10 में 194 x 368 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.47-इंच AMOLED आयताकार डिस्प्ले मिलेगा, जो 2.5D ग्लास के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 20:33 IST
ख़ास बातें
  • Band 10 को मॉडल नंबर 'NOR-B29' और 'NOR-B19' के साथ मिला सर्टिफिकेशन
  • यह मलेशियाई मार्केट में इस बैंड के जल्द लॉन्च का संकेत देता है
  • पहले इन मॉडलों को SDPPI और TUV SUD से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था

Huawei Band 9 (ऊपर फोटो में) को भारत में जनवरी, 2025 में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Huawei

Huawei Band 10 के दो अपकमिंग मॉडल को कथित तौर पर मॉडल नंबर 'NOR-B29' और 'NOR-B19' के साथ मलेशिया के SIRIM प्लेटफॉर्म द्वारा सर्टिफाई किया गया है। हालिया समय में बैंड को कुछ अन्य सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुके हैं। नया सर्टिफिकेशन इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करता है। इसमें 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, नया हुआवे स्मार्ट बैंड HarmonyOS 4.0 के साथ शिप हो सकता है। इसमें कथित तौर पर हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि बैंड 200mAh बैटरी के साथ आएगा। हालांकि, अभी तक Huawei ने अपकमिंग स्मार्ट बैंड पर चुप्पी बनाई रखी है।

गिज्मोचाइना के अनुसार, Huawei Band 10 को मॉडल नंबर 'NOR-B29' और 'NOR-B19' के साथ मलेशिया के SIRIM प्लेटफॉर्म का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। 26 जनवरी, 2030 तक वैध सर्टिफिकेशन, मलेशियाई मार्केट में इस बैंड के जल्द लॉन्च का संकेत देता है। दोनों मॉडल 'Watch' कैटेगरी में लिस्टेड हैं, जबकि डेटाबेस में Huawei Band 10 नाम भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित है।

रिपोर्ट कहती है कि पहले इन मॉडलों को SDPPI और TUV SUD से सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जिससे यह पता चला था कि स्मार्ट बैंड ड्यूरेबिलीटी के लिएव IP68-रेटेड बिल्ड से लैस होगा। पिछले वर्जन के लॉन्च टाइमलाइन को देखा जाए, तो अपकमिंग Huawei Band 10 के अप्रैल या मई 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

अफवाह है कि Huawei Band 10 में 194 x 368 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.47-इंच AMOLED आयताकार डिस्प्ले मिलेगा, जो 2.5D ग्लास के साथ आएगा। इसमें NFC सपोर्ट भी मिल सकता है। हेल्थ फीचर्स की बात करें, तो अपकमिंग बैंड के हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटरिंग फीचर और 100 से अधिक स्पोर्ट्स को ट्रैक करने की क्षमताओं के साथ आने की संभावना है। Band 10 के 5-ATM वॉटरप्रूफ रेटिंग, पॉलीकार्बोनेट बॉडी, सिलिकॉन स्ट्रैप और 200mAh बैटरी से लैस होने की उम्मीद जताई गई है। अफवाह यह भी है कि यह 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ देगा।
Advertisement

भारत में Huawei ने Band 9 को जनवरी, 2025 में ही लॉन्च किया है। हालांकि, चीन में इसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। Huawei Band 9 की कीमत 4,499 रुपये है। यह 16 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Band 10, Huawei Band 10 Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.