70 दिन बैटरी लाइफ के साथ Garmin Instinct Crossover Solar स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Garmin Instinct Crossover Solar की बात करें तो यह 2.7 इंच डिस्प्ले के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2023 08:09 IST
ख़ास बातें
  • वॉच MIL-STD-810 मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ आती है।
  • इसमें स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी शामिल है।
  • इसमें 10 ATM (100 मीटर) तक वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है।

Garmin Instinct Crossover Solar में 70 दिन तक बैटरी लाइफ की बात कही गई है।

Photo Credit: Garmin India

वियरेबल ब्रैंड Garmin की ओर से नई स्मार्टवॉच Instinct Crossover और Instinct Crossover Solar को लॉन्च किया गया है। ये स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के अलावा कई और खूबियों के साथ आती हैं। Instinct Crossover में थर्मल और शॉक रसिस्सटेंस भी दिया गया है। यह वॉच MIL-STD-810 मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ आती है। साथ ही इसमें 10 ATM (100 मीटर) तक वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसी तरह Garmin Instinct Crossover में 70 दिनों तक का बैटरी बैकअप होने की बात कही गई है। इन स्मार्टवॉच की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Garmin Instinct Crossover, Instinct Crossover Solar की कीमत, उपलब्धता

Garmin Instinct Crossover को कंपनी ब्लैक कलर में पेश किया है जबकि Instinct Crossover Solar को ग्रेफाइट शेड दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टवॉच को 20 जनवरी, यानि आज से सेल पर उतारा जाएगा। Garmin Instinct Crossover को 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि Instinct Crossover Solar की कीमत 61,990 रुपये बताई गई है। इन्हें  Amazon, Flipkart के अलावा Garmin Store और अन्य पॉपुलर ऑफलाइन व ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।  
 

Garmin Instinct Crossover, Instinct Crossover Solar के फीचर्स

जैसा कि पहले बताया गया है, Instinct Crossover में थर्मल और शॉक रसिस्सटेंस भी दिया गया है। यह वॉच MIL-STD-810 मिलिट्री सर्टिफिकेशन के साथ आती है। साथ ही इसमें 10 ATM (100 मीटर) तक वॉटर रसिस्टेंस दिया गया है। इसमें कंपनी ने नई रेवो ड्राइव एनालॉग हैंड तकनीक का इस्तेमाल किया है जिससे यह ऑटोकैलिब्रेशन कर सकती है और यूजर्स को सटीक आंकड़े बता सकती है। 

इनमें कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे स्लीप स्कोर, एडवांस स्लीप मॉनिटरिंग और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसी खूबियां हैं। इसमें स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग भी शामिल है। इसके अलावा यह वीओ2 मैक्स, पल्स ओएक्स2, एज, एचआरवी स्टेटस और रिकवरी टाइम आदि की भी जानकारी देती है।  
Advertisement

वहीं, Garmin Instinct Crossover Solar की बात करें तो यह 2.7 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। ऊपर दिए मॉडल के सभी फीचर्स के अलावा एक और खास फीचर के साथ आती है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह एक सोलर स्मार्टवॉच है जो सोलर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, यह 70 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। जबकि Instinct Crossover के लिए स्मार्टवॉच मोड में एक महीने तक का बैटरी होने की बात कही गई है। जीपीएस मोड में यह 110 घंटे का बैकअप दे सकती है, ऐसा कहा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.