Fire-Boltt ने लॉन्‍च की फोटो खींचने वाली 4G स्‍मार्टवॉच ‘Snapp’, जानें प्राइस

Fire-Boltt Snapp को सिल‍िकॉन, लेदर और मेटल स्‍ट्रैप्‍स में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Fire Boltt Snapp स्‍मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्‍च
  • 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज है
  • इसमें सिम लगा सकते हैं, फोटो ले सकते हैं

किसी स्‍मार्टफोन की तरह इसमें 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज है।

Photo Credit: amazon

Fire-Boltt Snapp Price : स्‍मार्टवॉच मार्केट में एक नई तरह की ‘घड़ी' आई है। इसका नाम है- Fire-Boltt Snapp. वॉच की सबसे बड़ी खूबी इसमें दिया गया एचडी कैमरा और नैनो सिम लगाने का ऑप्‍शन है। दावा है कि स्‍मार्टवॉच में दिए गए कैमरा की मदद से फोटोज खींची जा सकती हैं। क्‍यूआर कोड स्‍कैन किए जा सकते हैं। वॉच में कई एंड्रॉयड ऐप्‍स को चलाया जा सकता है। Fire-Boltt Snapp को सिल‍िकॉन, लेदर और मेटल स्‍ट्रैप्‍स में लाया गया है। किसी स्‍मार्टफोन की तरह इसमें 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज है। 
 

Fire-Boltt Snapp Price in india 

Fire-Boltt Snapp को अल्‍पाइन ऑलिव, आर्काइक ब्‍लैक, ब्‍लैक स्‍ट्रॉम, चेरी ब्‍लश, कोकोआ ब्राउन, जेट ब्‍लैक लक्‍स और मार्लेट मैरून कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 6499 रुपये का है। 2GB+16GB वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है। 500 रुपये के कूपन डिस्‍काउंट के साथ यह एमेजॉन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है। कल 27 अगस्‍त को रिलीज की जाएगी।
Advertisement
 

Fire-Boltt Snapp Specifications

एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाली Fire-Boltt Snapp में 2.13 इंच का HD एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 410 x 502 पिक्‍सल्‍स है। ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले के साथ इसमें 600 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। घड़ी में 2 फंक्‍शन बटन भी दिए गए हैं और क्‍लाउड पर जाकर कई सारे वॉच फेस लगाए जा सकते हैं। 

यह वॉच गूगल प्‍ले स्‍टोर के सपोर्ट के साथ आती है। यूजर्स कई ऐप्‍स इसमें डाउनलोड कर सकते हैं। इनबिल्‍ट माइक और स्‍पीकर भी घड़ी में मौजूद हैं। यह 2 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ आती है। स्‍टाेरेज 64 जीबी तक है। Fire-Boltt Snapp में एक हजार एमएएच की बैटरी है। दावा है कि यह 30 दिन तक स्‍टैंडबाय चल जाती है और कॉलिंग के लिए यूज करने पर 15 दिन का बैकअप दे सकती है। 
Advertisement

Fire-Boltt Snapp में ढेरों स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉयस असिस्‍टेंट का भी इसमें सपोर्ट है। एचडी कैमरा के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। यह यूजर की हेल्‍थ का खयाल रखती है और हॉर्ट रेट मॉनिटरिंग की पेशकश करती है। यूजर्स फ‍िटनेस ऐप्‍स को डाउनलोड करके वॉच में इस्‍तेमाल कर पाएंगे। 

IP67 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी के नुकसान से कुछ हद तक बची रहती है। 4जी कॉलिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.