CMF Buds 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, हाइब्रिड ANC के साथ ChatGPT का सपोर्ट

Nothing बाजार में 28 अप्रैल को CMF Phone 2 Pro के साथ CMF Buds 2 को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 15:13 IST
ख़ास बातें
  • CMF Buds 2 में 11mm कस्टम ड्राइवर दिए गए हैं।
  • CMF Buds 2 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है।
  • CMF Buds 2 में 48dB हाइब्रिड ANC मिलेगा।

CMF Buds 2 में 11mm कस्टम ड्राइवर हैं।

Photo Credit: X/CMF by Nothing

Nothing बाजार में 28 अप्रैल को CMF Phone 2 Pro के साथ CMF Buds 2 को पेश करने वाला है। लॉन्च होने से पहले ट्रू-वायरलेस-स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन लिस्ट हुए हैं, जिसमें इसके लगभग सभी फीचर की जानकारी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार, Buds 2 हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कंपनी ChatGPT इंटीग्रेशन भी प्रदान करेगी जो कि Nothing और इसके अन्य ऑडियो लाइनअप में उपलब्ध है। आइए CMF Buds 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Buds 2 Price (Expected)


CMF Buds 2 आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन लिस्ट हुए हैं, जिसमें इसके सभी स्पेसिफिकेशन का पता चला है। लिस्टिंग को GSMArena द्वारा देखा गया था, और उस समय इसमें कथित तौर पर बड्स की कीमत नजर आई थी। रिपोर्ट है कि CMF Buds 2 की शुरुआती कीमत यूएस में $59 (लगभग 5,000 रुपये) होगी। हालांकि, लिस्टिंग में वर्तमान में कीमत नहीं नजर आई है। ये ईयरफोन लाइट ग्रीन, डार्क ग्रे और ऑरेंज कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।


CMF Buds 2 Specifications (Expected)


लिस्टिंग से पता चला है कि CMF Buds 2 में 11mm कस्टम ड्राइवर हैं जो कि Dirac Opteo साउंड ट्यूनिंग और नथिंग अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ काम करते हैं। इसके अलावा CMF इयरफोन पर स्पेटियल ऑडियो और ड्यूल कनेक्शन सपोर्ट भी मिलेगा। Buds 2 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है, जबकि केस IPX2 रेटिंग से लैस है। ईयरबड्स में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 और विंड नॉयज रिडक्शन 3.0 के साथ 6 एचडी माइक्रोफोन होंगे। TWS ईयरबड्स में 5,200Hz फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट के साथ 48dB हाइब्रिड ANC मिलेगा।

CMF Buds 2 पर यूजर्स को ChatGPT इंटीग्रेशन का लाभ भी मिलेगा। Nothing लाइनअप में अन्य TWS ईयरबड्स के समान यह उन्हें मोबाइल डिवाइस के बिना चैटजीपीटी से बात करने के अनुमति दे सकता है। यूजर्स AI चैटबॉट को एक्टिव करने के लिए इयरफोन के स्टेम को पिंच कर सकते हैं और क्वेरी कर सकते हैं। यूजर्स सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों से लेकर कहानी सुनाने तक कई तरह के सवाल पूछ सकते हैं। बैटरी बैकअप के लिए Buds 2 एक बार चार्ज करने पर 13.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि 10 मिनट के चार्ज पर 7.5 घंटे का ऑडियो प्लेबैक मिलता है। लिस्टिंग में बताया गया है कि इयरफोन केस के साथ कुल 55 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.