boAt Nirvana Crystl: 100 घंटे की बैटरी लाइफ, गेमिंग फीचर वाले TWS ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

Boat Nirvana Crystl की भारत में कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। इनमें डुअल 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2025 20:19 IST
ख़ास बातें
  • boAt Nirvana Crystl की भारत में कीमत 2,499 रुपये रखी गई है
  • ये Blazing Red, Yellow Pop और Quantum Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं
  • boAt Nirvana Crystl इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं

Photo Credit: boAt

BoAt ने भारत में अपने नए Nirvana Crystl ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। ये 32dB एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC), 60ms लो-लेटेंसी बीस्ट मोड और 100 घंटे की बैटरी लाइफ जैसी खासियतों के साथ आते हैं। इनमें डुअल 10mm ड्राइवर्स, मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और इन-ईयर डिटेक्शन जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये 360-डिग्री स्पैटियल ऑडियो एक्सपीरियंस देंगे।
 

BoAt Nirvana Crystl price in India, availability

Boat Nirvana Crystl की भारत में कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। ये Blazing Red, Yellow Pop और Quantum Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इन्हें BoAt की वेबसाइट, Flipkart, Amazon, Blinkit और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
 

BoAt Nirvana Crystl specifications

Boat Nirvana Crystl इन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं और इनमें डुअल 10mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो 20Hz से 20,000Hz तक की फ्रिक्वेंसी को सपोर्ट करते हैं। इनमें Boat का बीस्ट मोड दिया गया है, जिससे 60ms की लो-लेटेंसी मिलती है, जो गेमिंग के लिए बढ़िया है। 32dB ANC बाहरी शोर को कम करता है, जिससे कॉलिंग और म्यूजिक एक्सपीरियंस बेहतर होता है। मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी की मदद से यूजर्स बिना डिसकनेक्ट किए दो डिवाइसेस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

Boat Nirvana Crystl 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी दी गई है, जबकि हर ईयरबड में 70mAh की बैटरी है। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 220 मिनट तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनमें Bluetooth 5.3 सपोर्ट मिलता है। 

इनमें Google Fast Pair (GFPS) फीचर भी दिया गया है, जिससे ये तेजी से डिवाइस से कनेक्ट हो जाते हैं। ये IPX4 रेटेड हैं, यानी पसीने और हल्की पानी की बूंदों से इनके सुरक्षित रहने की उम्मीद है। BoAt ने इसमें Adaptive EQ फीचर भी दिया है, जिसे Mimi टेक्नोलॉजी पावर करती है। यह यूजर की सुनने की क्षमता के हिसाब से ऑडियो ट्यून करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छ
  2. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.