Boat Nirvana 525ANC लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, कंपनी का दावा दुनिया के पहले Dolby ऑडियो वाले वायरलेस नेकबैंड

Boat Nirvana 525ANC में 11mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में डॉल्बी ऑडियो पावर्ड बोट सराउंड साउंड मिलता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Boat Nirvana 525ANC की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है।
  • Boat Nirvana 525ANC में 11mm हाई फाइडेलिटी ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • Boat Nirvana 525ANC में IPX5 वाटर और स्वेट रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।

Boat Nirvana 525ANC में 11mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Boat

Boat ने भारतीय बाजार में Boat Nirvana 525ANC वायरलेस नेकबैंड ईयरबड्स पेश कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये दुनिया के पहले Dolby ऑडियो पावर्ड बोट सराउंड साउंड सपोर्ट करने वाले वायरलेस नेकबैंड हैं। कंपनी का कहना है कि इन नेकबैंड में दी गई बैटरी फुल चार्ज होकर 30 घंटे तक चल सकती है। यहां हम आपको Nirvana 525ANC वायरलेस नेकबैंड ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Boat Nirvana 525ANC नेकबैंड की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Boat Nirvana 525ANC की कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शन के मामले में ये नेकबैंड ईयरबड्स स्पेस ब्लैक, सेलेस्टियल ब्लू और कॉस्मिक ग्रे में उपलब्ध हैं। उपलब्धता की बात करें तो नेकबैंड ईयरबड्स Boat-lifestyle.com और ई-कॉमर्स साइट जैसे कि Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध हैं।


Boat Nirvana 525ANC के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Boat Nirvana 525ANC में 11mm हाई फाइडेलिटी ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरबड्स में डॉल्बी ऑडियो पावर्ड बोट सराउंड साउंड मिलता है। यूजर्स मूवीज, वीडियो और गेम्स के दौरान क्लियर ऑडियो पा सकते हैं। इनमें हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन फीचर दिया गया है जो कि 42dB+ तक नॉयज रिडक्शन प्रदान करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ये नेकबैंड ईयरबड्स एक बार फुल चार्ज होकर 30 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ASAP चार्ज फंक्शन की बदौलत यूजर्स सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक ईयरबड्स इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं फुल चार्ज होने में 40 मिनट्स का समय लगता है। 
Advertisement

सेफ्टी के लिए ईयरफोन्स IPX5 वाटर और स्वेट रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स इनका इस्तेमाल बाहर किसी भी वातावरण में कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये ड्यूल पेयरिंग का सपोर्ट करते हैं और ब्लूटूथ V5.2 शामिल है। इसके अलावा नेकबैंड को तैयार करने के लिए प्रीमियम मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जो कि इन्हें आकर्षक मैटेलिक लुक और स्लीक डिजाइन प्रदान करता है। boAt हियरेबल्स ऐप का इस्तेमाल करके यूजर्स अलग-अलग ईक्यू मोड्स जैसे नेचुरल, मूवी और बोट सिग्नेचर साउंड के बीच स्विच कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  5. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  6. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  8. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  9. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  10. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.